Life Management: भगवान ने किसान की इच्छा पूरी की, फसल भी अच्छी हुई, लेकिन बालियों में दाने नहीं थे, ऐसा क्यों

कुछ लोग हमेशा परेशानियों का रोना रोते रहते हैं। उन्हें यही लगता है दुनिया की सारी मुसीबतें उनके ही पास है। और वे हमेशा यही सोचते हैं कि काश उनकी सारी समस्या एक साथ खत्म हो जाए और वो आराम से अपनी जीवन बीता सके।
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 14, 2021 3:02 AM IST

उज्जैन. लोग हमेशा मुसीबतों से घबराते हैं। वे ये नहीं समझते कि ये परेशानियां ही उन्हें मजबूत कर रही हैं और आने वाले सुखद भविष्य की नींव है। जब तक हम असफलता का स्वाद नहीं चखते, तब तक सफलता का महत्व नहीं समझ पाते। Asianetnews Hindi Life Management सीरीज चला रहा है। इस सीरीज के अंतर्गत आज हम आपको ऐसा प्रसंग बता रहे हैं जिसका सार यही है कि परेशानियों से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि उसका सामना करना चाहिए।

भगवान ने दूर की किसान की शिकायत
एक प्रचलित कथा के अनुसार पुराने समय में एक किसान की फसल बार-बार खराब हो रही थी। कभी तेज बारिश की वजह से, कभी तेज धूप की वजह से, कभी ठंड की वजह से उसकी फसल पनप नहीं पा रही थी। 
एक दिन इससे दुखी होकर किसान भगवान पर नाराज हो गया। वह भगवान को लगातार कोस रहा था। तभी वहां भगवान प्रकट हुए। किसान ने भगवान से कहा कि “भगवन् आपको खेती की बिल्कुल भी जानकारी नहीं है, आपकी गलत समय पर बारिश कर देते हो, कभी भी तेज धूप और ठंड बढ़ा देते हो। इससे हर बार मेरी फसल खराब हो जाती है। आप मेरी अगली फसल तक मेरे अनुसार मौसम कर दीजिए। जैसा मैं चाहूं, वैसा ही मौसम रहे।” 
ये बातें सुनकर भगवान ने कहा कि “ठीक है अब से ऐसा ही होगा।” ये बोलकर वे अंर्तध्यान हो गए।
अगले दिन से किसान ने फिर से गेहूं की खेती शुरू कर दी। अब जब वह बारिश चाहता था, तब बारिश होती, फसल के लिए जब उसे धूप की जरूरत होती, तब धूप निकलती। इस तरह उसकी इच्छा के अनुसार मौसम चल रहा था। धीरे-धीरे उसकी फसल तैयार हो गई। 
हरे-भरे खेत को देखकर किसान बहुत खुश था। जब फसल कटाई का समय आया तो उसने देखा कि फसल की बालियों में गेहूं थे ही नहीं, सब की सब खोखली बालियां थीं। ये देखकर उसने फिर से भगवान को याद किया। भगवान प्रकट हुए तो इसकी वजह पूछी।
भगवान ने कहा कि “तुम्हारी फसल ने बिल्कुल भी संघर्ष नहीं किया है, इसी वजह से ये खोखली हो गई है। जब फसलें तेज बारिश में, तेज हवा में खुद को बचाए रखने का संघर्ष करती है, तेज धूप से लड़ती है, तभी उसमें दाने बनने की प्रक्रिया शुरू होती है। जिस तरह सोने को चमकने के लिए आग में तपना पड़ता है, ठीक उसी तरह फसलों के लिए भी संघर्ष जरूरी होता है।” ये बात किसान को समझ आ गई और उसे अपनी भूल का अहसास हो गया।

कथा की सीख
जब तक हमारे जीवन में बाधाएं नहीं आती है, तब तक हमारी प्रतिभा में निखार नहीं आता है। बाधाएं ही हमें साहसी बनाती हैं। परेशानियों की वजह से ही हमारा सही विकास होता है। परेशानियों से लड़कर ही हम मजबूत होते हैं। 

लाइफ मैनेजमेंट की और भी खबरें पढ़ें...

Life Management: कुम्हार का पत्थर व्यापारी ने खरीद लिया, कंजूस जौहरी ने उसे परखा, लेकिन खरीदा नहीं…जानिए क्यों


Life Management: महिला बच्चों को नाव में घूमाने ले गई, पति को पता चला तो वो डर गया, क्योंकि नाव में छेद था

Life Management: जब दूसरों की बुराई करने आए व्यक्ति से विद्वान ने पूछे 3 सवाल…सुनकर उसके पसीने छूट गए?

Life Management: जिस हीरे को राजा न परख पाया उसे एक अंधे ने कैसे पहचान लिया… पूरी बात जानकर सभी हैरान हो गए

Shri Ramcharit Manas: कैसे लोग होते हैं मूर्ख और किन लोगों के साथ हमें रहना चाहिए, जानिए लाइफ मैनेजमेंट

Share this article
click me!