भविष्य पुराण: शारीरिक लक्षणों से जानिए किन पुरुषों को नहीं मिल पाता किस्मत का साथ

Published : Dec 13, 2020, 10:28 AM IST
भविष्य पुराण: शारीरिक लक्षणों से जानिए किन पुरुषों को नहीं मिल पाता किस्मत का साथ

सार

हिंदू धर्म में अनेक ग्रंथ हैं, इनमें से भविष्य पुराण भी एक है। ऐसी मान्यता है कि इस ग्रंथ की रचना स्वयं भगवान ब्रह्मा ने की थी। ब्रह्माजी ने इस ग्रंथ के माध्यम से मनुष्य के शरीर की बनावट के अनुसार शुभ-अशुभ लक्ष्णों के बारे में भी बताया है।

उज्जैन. हिंदू धर्म में अनेक ग्रंथ हैं, इनमें से भविष्य पुराण भी एक है। ऐसी मान्यता है कि इस ग्रंथ की रचना स्वयं भगवान ब्रह्मा ने की थी। ब्रह्माजी ने इस ग्रंथ के माध्यम से मनुष्य के शरीर की बनावट के अनुसार शुभ-अशुभ लक्ष्णों के बारे में भी बताया है।उसी के आधार पर स्वभाव के साथ भाग्यशाली और भाग्यहीन पुरुषों के बारे में भी आसानी से जाना जा सकता है। आज हम आपको भाग्यहीन लोगों के शारीरिक लक्ष्णों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

1. यदि किसी पुरुष के पैरों के अंगूठे बहुत ज्यादा मोटे दिखाई देते हैं तो उन्हें भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है।
2. यदि किसी पुरुष के पैर सफेद, रुखे, टेढ़े नाखून वाले हों और उंगलियों की बनावट भी असमान हो तो ऐसे लोग परेशानियों का सामना करते हैं। इनके जीवन में धन की कमी बनी रहती है।
3. यदि किसी पुरुष की जांघ पर रोम नहीं होते हैं तो वे भाग्य का साथ प्राप्त नहीं कर पाते हैं।
4. यदि किसी पुरुष के घुटने मांसरहित हैं तो उसे छोटी-छोटी सफलताओं के लिए भी बहुत मेहनत करनी पड़ती है।
5. छोटी नाभि वाले पुरुष जीवन में कई परेशानियों का सामना करते हैं।
6. छोटी और चपटी ठुड्डी वाले लोग धन का सुख प्राप्त नहीं कर पाते हैं।
7. यदि किसी पुरुष की गर्दन कुछ ज्यादा लंबी है तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में समस्याएं अधिक होती हैं।
8. यदि किसी व्यक्ति की हथेली का तल गहरा है तो उसे पिता की ओर से धन का सुख नहीं मिल पाता है।
9. जिन लोगों का पेट लंबा और पतला दिखाई देता है, वे गरीबी का सामना करने वाले और अधिक भोजन करने वाले होते हैं।
10. किसी पुरुष की पीठ लंबी होती है तो वह बंधनों में फंसा रहता है।

ज्योतिष में स्वाभाव के बारे में ये भी बताया गया है, पढ़ें

हथेली के ये 10 निशान होते हैं बहुत खास, जानिए इनसे जुड़े शुभ-अशुभ फल

हथेली की इन रेखाओं और निशानों से जानिए आपको कब हो सकता है धन लाभ

हस्तरेखा: हथेली के तिल भी बताते हैं आपकी किस्मत से जुड़ी खास बातें

जिन लोगों की उंगलियों पर होता है तिल वो होते हैं किस्मत वाले, जानिए ऐसी ही खास बातें

समुद्र शास्त्र: नाक से भी जान सकते हैं व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में खास बातें

समुद्र शास्त्र: सोने का तरीका भी बताता है आपके नेचर से जुड़ी कई खास बातें

सामुद्रिक शास्त्र: इस ग्रंथ में लिखे हैं सौभाग्यशाली स्त्रियों के गुण और लक्षण

जानिए कैसा होता है अलग-अलग गर्दन वाले व्यक्तियों का स्वभाव

समु्द्र शास्त्र: स्त्रियों के गाल पर तिल होता है शुभ, डिंपल वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली

समुद्र शास्त्र: बालों के रंग और आकार-प्रकार से भी जान सकते हैं व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर

हथेली पर ऐसे निशान बनाते हैं राजयोग, ऐसे लोग को मिलता है जीवन का हर सुख

हथेली और कलाई के बीच होती है ये खास रेखाएं, इनसे जुड़ा होता है हमारी उम्र और किस्मत का राज

हथेली की इन रेखाओं से जान सकते हैं अपनी किस्मत से जुड़ी ये 10 खास बातें

भविष्य पुराण: इन 8 जगहों के आस-पास होता है जिनका घर, वे लोग सुखी नहीं रह पाते

भविष्य पुराण में बताए गए हैं सूर्यदेव के 12 स्वरूप, यही करते हैं सृष्टि का निर्माण और विनाश

जिन पुरुषों में होते हैं ऐसे शारीरिक लक्षण, वो होते हैं किस्मत वाले

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश