सभी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुख-चैन से रह सके। कुछ लोग जल्दबाजी में ऐसे स्थान पर घर बना लेते हैं, जहां उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उज्जैन. भविष्य पुराण में कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताया भी गया है, जिनके निकट घर नहीं बनवाना चाहिए। आज हम आपको ऐसे ही स्थानों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. नगर के द्वार
नगर के द्वार से यहां अर्थ है वह स्थान, जहां शहर की सीमा समाप्त होती है। ऐसे स्थान पर घर बनवाने के कई नुकसान हो सकते हैं जैसे- आपत्ति काल में वहां किसी प्रकार की मदद मिलने की संभावना बहुत कम रहती है। ऐसे स्थान पर चोर, डाकू आदि का भय भी बना रहता है। जरूरी सेवाओं के लिए भी ऐसे स्थान पर घर बनवाना सुविधाजनक नहीं है।

2. चौक (चौराहा)
चौक यानी चौराहे पर भी घर नहीं होना चाहिए। चौराहे पर लोगों व वाहनों का आवागमन निरंतर बना रहता है, उनकी आवाजों का असर घर के ओरामंडल पर पड़ता है। जिसके कारण अनेक प्रकार की परेशानियां घर में बनी रहती हैं।

3. यज्ञशाला
यज्ञशाला वह स्थान होता है, जहां यज्ञ किए जाते हैं। यज्ञशाला में प्रतिदिन ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न कार्यों की सिद्धि के लिए यज्ञ किए जाते हैं। ऐसे स्थान के आस-पास घर नहीं होना चाहिए क्योंकि ये स्थान बहुत ही पवित्र होते हैं। इनके आस-पास गृहस्थ लोगों का निवास होने से उनकी पवित्रता पर असर पड़ता है।

4. शिल्पियों के रहने का स्थान
शिल्पी यानी वे लोग जो लकड़ी, पत्थर, लोहे आदि को ठोक-ठोक पर उपयोगी वस्तु बनाते हैं। जिस स्थान पर शिल्पी रहते हैं, वहां निरंतर उनके काम के द्वारा शोर होता रहता है। ऐसे स्थान पर रहने से घर की पॉजीटिव एनर्जी पर उसका असर पड़ता है, जो परिवार के लोगों को भी प्रभावित करती है।

5. जुआ खेलने तथा मांस-मदिरा बेचने के स्थान
जिस स्थान पर जुआ खेला जाता है तथा मांस-मदिरा आदि मादक पदार्थ बेचे जाते हैं, वहां भी घर नहीं बनवाना चाहिए। ऐसे स्थान पर असामाजिक लोगों का आना-जाना लगातार बना रहता है, जो कि सामाजिक व पारिवारिक दृष्टिकोण से ठीक नहीं है। ऐसे स्थानों पर आए दिन मारपीट, हुड़दंग व अन्य अवैधानिक गतिविधियां होती रहती हैं। इसलिए ऐसे स्थान पर घर बनवाने से बचना चाहिए।

6. पाखंडियों व राजा के नौकरों के रहने का स्थान
पाखंडी लोगों के पास घर होने से वे आपको अपने जाल में फंसाकर आर्थिक नुकसान कर सकते हैं। ऐसे लोगों से बच कर रहने में ही भलाई है। जिस स्थान पर राजा के नौकर रहते हों, उसके निकट रहना भी ठीक नहीं है। राजा के नौकर आपकी छोटी से गलती को भी बढ़ा-चढ़ा कर राजा के सामने बता सकते हैं। ऐसी स्थिति में राजा आपको कठोर दंड भी दे सकता है।

7. देवमंदिर के मार्ग
जिस रास्ते पर आगे जाकर कोई मंदिर हो, वहां भी घर बनवाने की मनाही है। ऐसा इसलिए क्योंकि उस मार्ग पर लोगों का आना-जाना लगातार बना रहता है। ऐसे स्थान पर सड़क पर हमेशा भीड़ ही नजर आती है, जिनका शोर घर में सुनाई देता है, जिसके कारण घर में सुख-शांति नहीं रहती।

8. राज मार्ग
वर्तमान में राज मार्ग वह स्थान हैं, जिन पर किसी मंत्री या मिनिस्टर का घर होता है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुछ विशेष मौकों पर वहां रहने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाती है, जिसका असर हमारे निजी जीवन पर भी पड़ता है। अतः राज मार्ग तथा सरकार में किसी ऊंचे पद वाले व्यक्ति के घर के आस-पास घर नहीं बनवाना चाहिए।