इन 4 से शत्रुता कर आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं या आपकी जान भी जा सकती है

Published : Dec 17, 2020, 10:49 AM IST
इन 4 से शत्रुता कर आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं या आपकी जान भी जा सकती है

सार

आचार्य चाणक्य ने सुखी और सफल जीवन के कई मैनेजमेंट सूत्र अपनी नीतियों में बताए हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि किन 4 लोगों से शत्रुता कर आप मुसीबत में फंस सकते हैं या आपकी जान भी जा सकती है।

उज्जैन. आचार्य चाणक्य ने सुखी और सफल जीवन के कई मैनेजमेंट सूत्र अपनी नीतियों में बताए हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि किन 4 लोगों से शत्रुता कर आप मुसीबत में फंस सकते हैं या आपकी जान भी जा सकती है। जानिए कौन हैं वो 4…

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि-

आत्पद्वेषाद् भवेन्मृत्यु: परद्वेषाद् धनक्षय:।
राजद्वेषाद् भवेन्नाशो ब्रह्मद्वेषाद कुलक्षय:।।

इस श्लोक में आचार्य ने बताया है कि व्यक्ति को हमेशा ऐसे कामों से बचना चाहिए, जिनसे मृत्यु का संकट खड़ा हो सकता है।

न करें राजा से दुश्मनी

चाणक्य के अनुसार, हमें कभी भी किसी राजा या शासन-प्रशासन से बैर नहीं करना चाहिए। जो लोग शासन से विरोध करते हैं, उनके प्राण संकट में आ सकते हैं। जिस पल किसी राजा का विरोध किया जाता है, उसी पल व्यक्ति के जीवन पर संकट आ जाता है। इसलिए इन लोगों से बैर नहीं लेना चाहिए।

न करें खुद की आत्मा से शत्रुता

यदि कोई व्यक्ति खुद की आत्मा से द्वेष करता है, उसका अनादर करता है, स्वयं के शरीर का ध्यान नहीं रखता, खान-पान में असावधानी रखता है तो ऐसी स्थिति में व्यक्ति की मृत्यु कभी भी हो सकती है। शास्त्रों के अनुसार मनुष्य स्वयं ही अपना सबसे बड़ा मित्र है और स्वयं ही अपना सबसे बड़ा शत्रु भी हो सकता है। अत: व्यक्ति यदि स्वयं से शत्रुता करेगा तो उसका नाश होना निश्चित है।

बलवान व्यक्ति से न करें शत्रुता

आचार्य कहते हैं कि किसी बलवान व्यक्ति से शत्रुता करने पर हमारे धन का नाश होता है और साथ ही जान का जोखिम बना रहता है। बलवान व्यक्ति अपने से कमजोर व्यक्ति को बहुत आसानी से और समय मिलते ही समाप्त कर सकता है।

न करें ब्राह्मण से द्वेष

चाणक्य नीति के अनुसार स्वयं की आत्मा से द्वेष करने पर व्यक्ति की मृत्यु जल्दी हो सकती है। बलवान व्यक्ति से शत्रुता और द्वेष करने पर धन का नाश होता है और जान का जोखिम उठाना पड़ सकता है। किसी राजा से द्वेष करने पर व्यक्ति का सर्वनाश हो जाता है। किसी ब्राह्मण या विद्वान व्यक्ति से द्वेष करने पर कुल का ही क्षय हो जाता है।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

चाणक्य नीति: झूठ और लालच के अलावा ये 3 अवगुण महिलाओं के स्वभाव में होते हैं

चाणक्य नीति: महिला अगर कोई गलती करें तो उसका परिणाम किसे भुगतना पड़ता है?

चाणक्य नीति: ये 3 कामों में कभी शर्म नहीं करनी चाहिए नहीं तो भविष्य में परेशान होना पड़ सकता है

चाणक्य नीति: इन 4 चीजों से सिर्फ पल भर का ही आनंद मिल पाता है

चाणक्य नीति: विद्यार्थी और नौकर सहित ये 6 लोग अगर सो रहे हो तो तुरंत उठा देना चाहिए

चाणक्य नीति: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 5 गुण, वह विपरीत समय में भी कभी दुखी नहीं होता

चाणक्य नीति: कौन होता है भ्रष्ट स्त्री, लालची व्यक्ति, मूर्ख और चोर का सबसे बड़ा शत्रु?

चाणक्य नीति: जानिए कैसी पत्नी, भाई-बहन, गुरु और धर्म का त्याग कर देना चाहिए?

चाणक्य नीति: किस समय पीया गया पानी शरीर में जहर का काम करता है?

चाणक्य नीति: इन 7 पर कभी भूलकर भी पैर नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करना माना गया है महापाप

चाणक्य नीति: दुष्ट व्यक्ति से विद्या और गंदगी में से सोना लेने में संकोच नहीं करना चाहिए

चाणक्य नीति: मूर्ख, लालची, घमंडी और विद्वान व्यक्ति को किस तरह अपने वश में किया जा सकता है?

जिस व्यक्ति में होते हैं ये 7 गुण, उसे जीवन का हर सुख और खुशी मिलती है

चाणक्य नीति: ये 6 स्थितियां मनुष्य के लिए आग के जलने के समान है

चाणक्य निति: इन 6 हालातों में जो आपका साथ दें, वही सच्चे मित्र और आपका हित चाहने वाले होते हैं

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम