मूर्ख व्यक्ति से अपनी बात मनवाना और लालची व्यक्ति को अपने वश में करना बहुत ही मुश्किल काम है। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि मूर्ख, लालची, घमंडी और विद्वान व्यक्ति को किस तरह अपने वश में किया जा सकता है यानी अपनी बात मनवाई जा सकती है। आज हम आपको उसी सूत्र के बारे में बता रहे हैं ।

उज्जैन. मूर्ख व्यक्ति से अपनी बात मनवाना और लालची व्यक्ति को अपने वश में करना बहुत ही मुश्किल काम है। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि मूर्ख, लालची, घमंडी और विद्वान व्यक्ति को किस तरह अपने वश में किया जा सकता है यानी अपनी बात मनवाई जा सकती है। आज हम आपको उसी सूत्र के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लुब्धमर्थेन गृह्णीयात् स्तब्धमंजलिकर्मणा।
मूर्खं छन्दानुवृत्त्या च यथार्थत्वेन पण्डितम्।।

अर्थ- जो व्यक्ति धन का लालची है उसे पैसा देकर, घमंडी या अभिमानी व्यक्ति को हाथ जोड़कर, मूर्ख को उसकी बात मानकर और विद्वान व्यक्ति को सच से वश में किया जा सकता है।

- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हमारे आसपास कई प्रकार के लोग हैं। कुछ धन के लोभी हैं तो कुछ घमंडी भी हैं। कुछ मूर्ख हैं तो कुछ लोग बुद्धिमान भी हैं। इन लोगों को अलग-अलग तरीके से वश में किया जा सकता है।
- किसी लालची व्यक्ति को धन देकर वश में किया जा सकता है। वहीं जो लोग घमंड में चूर होते हैं उन्हें हाथ जोड़कर या उन्हें उचित मान-सम्मान देकर वश में किया जाना चाहिए।
- यदि किसी मूर्ख व्यक्ति को वश में करना हो तो वह व्यक्ति जैसा-जैसा बोलता हैं हमें ठीक वैसा ही करना चाहिए। झूठी प्रशंसा से मूर्ख व्यक्ति वश में हो जाता है।
- इसके अलावा यदि किसी विद्वान और समझदार व्यक्ति को वश में करना है तो उसके सामने केवल सच ही बोलें। वह आपके वश में हो जाएगा।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

चाणक्य नीति: झूठ और लालच के अलावा ये 3 अवगुण महिलाओं के स्वभाव में होते हैं

चाणक्य नीति: महिला अगर कोई गलती करें तो उसका परिणाम किसे भुगतना पड़ता है?

चाणक्य नीति: ये 3 कामों में कभी शर्म नहीं करनी चाहिए नहीं तो भविष्य में परेशान होना पड़ सकता है

चाणक्य नीति: इन 4 चीजों से सिर्फ पल भर का ही आनंद मिल पाता है

चाणक्य नीति: विद्यार्थी और नौकर सहित ये 6 लोग अगर सो रहे हो तो तुरंत उठा देना चाहिए

चाणक्य नीति: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 5 गुण, वह विपरीत समय में भी कभी दुखी नहीं होता

चाणक्य नीति: कौन होता है भ्रष्ट स्त्री, लालची व्यक्ति, मूर्ख और चोर का सबसे बड़ा शत्रु?

चाणक्य नीति: जानिए कैसी पत्नी, भाई-बहन, गुरु और धर्म का त्याग कर देना चाहिए?

चाणक्य नीति: किस समय पीया गया पानी शरीर में जहर का काम करता है?

चाणक्य नीति: इन 7 पर कभी भूलकर भी पैर नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करना माना गया है महापाप

चाणक्य नीति: दुष्ट व्यक्ति से विद्या और गंदगी में से सोना लेने में संकोच नहीं करना चाहिए