चाणक्य नीति: नौकरी और बिजनेस में चाहते हैं सफलता तो रखें इन 4 बातों का ध्यान

Published : Oct 16, 2021, 10:10 AM IST
चाणक्य नीति: नौकरी और बिजनेस में चाहते हैं सफलता तो रखें इन 4 बातों का ध्यान

सार

आचार्य चाणक्य ने जीवन के हर पहलू पर प्रकाश डाला है। उनकी बनाई गई नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। चाणक्य नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने अपने ज्ञान और अनुभव के आधार पर नीतियों के रूप में सफलता के ऐसे मंत्र बताए गए हैं जिनका पालन कर व्यक्ति सफलता की ऊंचाइयों को छू सकता है।

उज्जैन. आचार्य चाणक्य महान विचारक थे। उन्होंने अपनी नीतियों के बल पर एक साधारण से युवक चंद्रगुप्त को भारत का सम्राट बना दिया था। चाणक्य के अनुसार, धन कमाने के लिए व्यक्ति को हमेशा चार चीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए। ये चार चीजें इस प्रकार हैं -

न करें लापरवाही 
कार्य व्यापार में सफलता के लिए सबसे पहली प्राथमिकता यही होनी चाहिए कि अपने कर्म के प्रति वफादारी। यदि आप अपने काम लेकर गंभीर नहीं होंगे और लापरवाही से कार्य करेंगे तो आप उस कार्यक्षेत्र में कभी भी तरक्की नहीं कर पाएंगे। इससे आपके पास धन नहीं आएगा। जो लोग अपने कार्य व्यापार की तरक्की से जुड़े मुद्दों को कल पर टालते हैं और दिन-प्रतिदिन अपने व्यवसाय को बढ़ाने की कोशिश नहीं करते हैं उन्हें जीवन पैसों की कमी के साथ व्यतीत करना पड़ता है। 

कठिन परिश्रम के लिए रहें तैयार 
व्यक्ति को अपनी मंजिल को पाने के लिए कठिन परिश्रम से कतई भी घबराना नहीं चाहिए। आलसी लोग सदैव ही अपने भाग्य को कोसते दिखाई देते हैं, लेकिन मेहनती लोग अपना भाग्य स्वयं बनाते हैं। अधिक धन कमाने वाला व्यक्ति हमेशा मानसिक या शारीरिक मेहनत के लिए तैयार रहता है। आपकी यही कोशिश होनी चाहिए कि आप जो पाना चाहते हैं उसके लिए मेहनत करने के लिए भी तैयार रहें।

धार्मिक कार्यों को दें महत्व 
कई बार ऐसा होता कि हमारी लाख कोशिशों के बाद भी धन लाभ नहीं हो पाता है। धन का आगमन तो होता है परंतु पैसा बचता नहीं है। ऐसी स्थिति में जातकों को धार्मिक कार्यों में रुचि लेनी चाहिए। आचार्य चाणक्य यह मानते थे कि परिश्रम के साथ-साथ किस्मत भी व्यक्ति के जीवन में खास भूमिका अदा करती है। इसलिए जातकों को अपने सोए भाग्य को जगाने के लिए कर्म के साथ-साथ धर्म पर विश्वास रखना चाहिए। 

सोच-समझकर लें फैसले
वह व्यक्ति बेहद ही सफल माना जाता है जो हमेशा अपने निर्णय सोच-समझकर लेता है। अनुभवी लोगों की सलाह लेकर कार्य करने वाला व्यक्ति हमेशा अच्छे परिणाम पाता है। इसलिए धन से जुड़े मामलों को बेहद ही सोच-समझकर लेना चाहिए। खासकर अगर आप कमाए हुए धन को खर्च कर रहे हैं तो उसके बारे में आपको बहुत ही सोच-समझकर कदम उठाने चाहिए। क्योंकि पैसा खर्च करना बहुत आसान काम है लेकिन कमाना उतना ही मुश्किल होता है। 

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

हमेशा याद रखें आचार्य चाणक्य की ये 4 बातें, कर सकेंगे लाइफ की हर मुश्किल का सामना

Chanakya Niti: इन 3 कामों में कभी जल्दबाजी नहीं करना चाहिए, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ता है 

चाणक्य नीति: जिस व्यक्ति के पास होती हैं ये 3 चीजें, उसके लिए धरती पर स्वर्ग होता है

चाणक्य नीति: इन परिस्थितियों में मित्र, पत्नी और शिष्य का न होना ही बेहतर रहता है

Chanakya Niti: एक ही जगह पर बहुत समय तक रखा गया धन नष्ट हो जाता है, जानिए धन से जुड़ी खास बातें

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम