हमेशा याद रखें आचार्य चाणक्य की ये 4 बातें, कर सकेंगे लाइफ की हर मुश्किल का सामना

आचार्य चाणक्य (Chanakya) द्वारा दी गई शिक्षाएं आज के समय में भी पूरी शत प्रतिशत खरी उतरती हैं। उनकी बौद्धिक शक्ति का आंकलन इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने साधारण से दिखने वाले बालक को भारत का महान शासक बना दिया।

Asianet News Hindi | Published : Oct 7, 2021 3:48 PM IST

उज्जैन. चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में हमें उनके द्वारा दी गई शिक्षा का पूरा ब्यौरा मिलता है। आचार्य चाणक्य द्वारा दी गई शिक्षा पर अगर कोई व्यक्ति चले, तो जीवन में वह खूब तरक्की कर सकता है। अपने अनुभवों के आधार पर चाणक्य जीवन भर लोगों का मार्गदर्शन करते रहे। ऐसे में आज हम चाणक्य द्वारा कही गई उन महत्वपूर्ण बातों को जानेंगे, जिनका सदा जीवन में ध्यान रखना चाहिए। 

1. आचार्य चाणक्य (Chanakya) कहते हैं कि कभी भी किसी व्यक्ति को अपना दुख दर्द नहीं बताना चाहिए। उनके मुताबिक आपकी बातों को सुनकर दूसरे व्यक्ति आपको सांत्वना जरूर देंगे, लेकिन आपके जाते ही वह आपका मजाक भी बनाएंगे। ऐसे में अपने कष्टों का जिक्र कभी भी सबके बीच नहीं करना चाहिए। 
2. पति-पत्नी का रिश्ता प्रेम का होता। दोनों एक दूसरे के सुख-दुख के साथी होते हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) कहते हैं कि जिस किसी भी पत्नी के चेहरे पर हमेशा घृणा का भाव रहता है, उससे दूर हो जाना चाहिए। ऐसी पत्नी सदा जीवन में दुख लेकर आती है और इंसान की तरक्की रुक जाती है। इसके अलावा हमें उन रिश्तेदारों से भी दूरी बना लेनी चाहिए जो हमारे साथ प्रेम का व्यवहार नहीं रखते।  
3. आचार्य चाणक्य (Chanakya) के अनुसार हमें अपने घर की कोई बात किसी बाहरी इंसान को नहीं बतानी चाहिए। घर की बात बाहरी इंसान को बताने से दूसरा व्यक्ति घर में क्या चल रहा है उसके बारे में जान जाता है। इसका फायदा उठाकर वह घर में क्लेश पैदा करने के लिए षड्यंत्र रचता है। 
4. आचार्य चाणक्य (Chanakya) के मुताबिक इंसान को समाज में ऐसे कार्य करने चाहिए, जिससे उसका यश बढ़े। उनका मानना था कि यश व्यक्ति का आभूषण होता है। इस कारण उसको सदा अच्छे कार्य करने चाहिए, जिससे उसका समाज में मान और सम्मान ऊंचा हो।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

Chanakya Niti: इन 3 कामों में कभी जल्दबाजी नहीं करना चाहिए, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ता है 

चाणक्य नीति: जिस व्यक्ति के पास होती हैं ये 3 चीजें, उसके लिए धरती पर स्वर्ग होता है

चाणक्य नीति: इन परिस्थितियों में मित्र, पत्नी और शिष्य का न होना ही बेहतर रहता है

Chanakya Niti: एक ही जगह पर बहुत समय तक रखा गया धन नष्ट हो जाता है, जानिए धन से जुड़ी खास बातें

Chanakya Niti: इन 6 स्थितियों में व्यक्ति असहनीय पीड़ा का अनुभव करता है

Share this article
click me!