Chanakya Niti: आपके 100 गुणों पर भारी है ये 1 अवगुण, ये आपको कभी सफल नहीं होने देता

Published : Aug 08, 2021, 11:14 AM ISTUpdated : Aug 08, 2021, 12:01 PM IST
Chanakya Niti: आपके 100 गुणों पर भारी है ये 1 अवगुण, ये आपको कभी सफल नहीं होने देता

सार

आचार्य चाणक्य (Chanakya) भारत के महान अर्थशास्त्री थे। साथ ही वे कुशल राजनीतिज्ञ, रणनीतिकार होने के साथ सामाजिक विषयों के भी ज्ञाता थे। अपने इन्हीं गुणों के बल पर उन्होंने एक साधारण से बालक को भारत के सम्राट की गद्दी पर बैठा दिया था। उन्होंने अपने ज्ञान को सिर्फ खुद तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि दूसरों का भी मार्गदर्शन किया। अपने ग्रंथ चाणक्य नीति में उन्होंने अपने अनुभवों के आधार पर लोगों को जीवन को आसान बनाने का मार्ग दिखाया है।  

उज्जैन. चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के 13वें अध्याय के 15वें श्लोक में आचार्य चाणक्य ने एक ऐसे अवगुण का जिक्र किया है जो व्यक्ति की सारी मेहनत पर पानी फेर सकता है। आगे जानिए वो कौन-सा अवगुण है…

अनवस्थितकायस्य न जने न वने सुखम्।
जनो दहति संसर्गाद् वनं संगविवर्जनात।।

अर्थ-
किसी भी काम में सफलता के लिए मन को काबू करना बहुत जरूरी है, जिसका मन स्थिर नहीं होता, उस व्यक्ति को न तो लोगों के बीच में सुख मिलता है और न ही वन में। ऐसे व्यक्ति को लोगों के बीच ईर्ष्या जलाती है और वन में अकेलापन।

लाइफ मैनेजमेंट (life management)
- जीवन में किसी भी काम में सफलता प्राप्त करने के लिए मन की चचंलता को दूर करना बहुत जरूरी है, क्योंकि जिसका मन चंचल है, वो व्यक्ति चाहे कितनी ही मेहनत कर लें, लेकिन जल्दी सफल नहीं हो पाता।
- ऐसे व्यक्ति का चित्त कहीं भी नहीं ठहरता। बार बार भटकने की वजह से वो कहीं भी खुद को एकाग्र नहीं कर पाता। जब व्यक्ति फेल होता है तो दूसरों को तरक्की करते हुए देखकर जलता है और कुंठित रहता है। 
- ऐसे में उसे न तो सबसे बीच खुशी मिलती है और न ही अकेलेपन में। वास्तव में सफल होना है तो चंचल मन को काबू करना जरूरी है। जिसका मन वश में होता है, वो कुछ भी हासिल कर सकता है। 
- गीता में भी भगवान श्रीकृष्ण ने मन को वश में रखने का महत्व समझाते हुए कहा है, मन के जीते जीत है, मन के हारे हार। यानी अगर आपने मन को जीत लिया यानी अपने वश में कर लिया तो आपके लिए कुछ भी जीतना मुश्किल नहीं।
- अगर आप अपने मन के गुलाम हैं, तो आप वही करेंगे जो आपका मन आपसे करवाएगा। ऐसे व्यक्ति का सफल होना नामुमकिन है। इसलिए यदि जीवन में आगे बढ़ने का स्वप्न देखते हैं तो पहले मन को वश में करना सीखिए।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

Chankya Niti: नौकरी और व्यापार में होना है सफल तो हमेशा याद रखें ये 4 बातें

Chanakya Niti: जो व्यक्ति करता है ये 3 काम उसे करना पड़ता है अपमान का सामना, लोग छोड़ देते हैं उसका साथ

Chanakya Niti: ये हैं संसार का सबसे बड़ा दान, मंत्र और तिथि

चाणक्य नीति: अपने से शक्तिशाली शत्रु का सामना कैसे करें और किन बातों रखें ध्यान?

चाणक्य नीति: सुखी जीवन के लिए हमेशा ध्यान रखें पैसों से जुड़ी ये 5 बातें

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम