Chankya Niti: नौकरी और व्यापार में होना है सफल तो हमेशा याद रखें ये 4 बातें

आचार्य चाणक्य (Chankya) बेहद विद्वान, कुशल रणनीतिकार और दूरदृष्टा थे। आचार्य चाणक्य ने ही एक साधारण से युवक चंद्रगुप्त को भारत का सम्राट बनाया था और मगध के शासक धनानंद का समूल नाश किया था। आचार्य चाणक्य द्वारा रचित नीति शास्त्र (Niti Shastra) में व्यावहारिक ज्ञान की शिक्षा दी गई हैं। आचार्य चाणक्य की बताई गई नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। उन नीतियों को जीवन में उतार कर हम सफलता पा सकते हैं और परेशानियों से भी बच सकते हैं। 
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 5, 2021 4:39 AM IST / Updated: Aug 05 2021, 11:42 AM IST

उज्जैन. चाणक्य नीति (Chankya Niti) के अनुसार, जिन लोगों को नौकरी-व्यापार के क्षेत्र में सफलता पाना हो तो उन्हें इन चार बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ये चार बातें इस प्रकार हैं…  

1.  काम के प्रति अनुशासन
जिस व्यक्ति को नौकरी-व्यापार में सफलता पाना है तो उन्हें अपने काम के प्रति ईमानदार और अनुशासित होना बेहद जरूरी है। चाणक्य के अनुसार अनुशासन से ही व्यक्ति में परिश्रम की भावना का विकास होता है। बिना अनुशासन के कोई भी कार्य समय से पूरा नहीं होता है। इसलिए सफल बनने के लिए अनुशासन होना आवश्यक है। 

2. जोखिम लेने का साहस
किसी भी व्यापार में सफल होने के लिए व्यक्ति में जोखिम भरे फैसले लेने की क्षमता होनी चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार, वही व्यक्ति सफल होता है जो असफलता से नहीं डरता है। व्यापार में सही समय पर किया गया निर्णय ही व्यक्ति को भविष्य में लाभ दिलवाता है।

3. व्यवहार कुशल
व्यापार हो या फिर नौकरी व्यक्ति का व्यवहार कुशल होना बहुत आवश्यक होता है। जो लोग बातों के धनी होते हैं वे बहुत जल्दी ही लोगों को प्रभावित कर लेते हैं। जिससे उन्हें अपने क्षेत्र में सफलता पाने में आसानी होती है।

4. टीम वर्क की भावना
जिस व्यक्ति में सबको साथ लेकर चलने के प्रवृत्ति होती है वही अपने जीवन में सफल बनता है। कोई भी व्यक्ति अकेले सफल नहीं हो सकता है। सफलता पाने के लिए बहुत सारे लोगों के सहयोग की आवश्कता होती है। इसलिए हर व्यक्ति को उसकी क्षमता के अनुसार साथ लेकर कार्य करें। 

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

Chanakya Niti: जो व्यक्ति करता है ये 3 काम उसे करना पड़ता है अपमान का सामना, लोग छोड़ देते हैं उसका साथ

Chanakya Niti: ये हैं संसार का सबसे बड़ा दान, मंत्र और तिथि

चाणक्य नीति: अपने से शक्तिशाली शत्रु का सामना कैसे करें और किन बातों रखें ध्यान?

चाणक्य नीति: सुखी जीवन के लिए हमेशा ध्यान रखें पैसों से जुड़ी ये 5 बातें

चाणक्य नीति: इन 4 कामों में पुरुषों से कहीं आगे होती हैं महिलाएं

Share this article
click me!