चाणक्य नीति: ये 6 स्थितियां मनुष्य के लिए आग के जलने के समान है

Published : Dec 04, 2020, 10:52 AM IST
चाणक्य नीति: ये 6 स्थितियां मनुष्य के लिए आग के जलने के समान है

सार

आचार्य चाणक्य ने हमारे जीवन को सुखी बनाए रखने के लिए कई नीतियां बताई हैं। इन नीतियों में कई रहस्य छिपे हुए हैं, जिनसे हमारे सुख और दुख की भी जानकारी प्राप्त हो जाती है।

उज्जैन. आचार्य चाणक्य ने एक नीति में छः ऐसी स्तिथियां बताई हैं, जो इंसान को जीते-जी ही आग में जलाती हैं। जानिए कौन-सी हैं वो 6 स्थितियां…

कांता-वियोग: स्वजनामानो,
ऋणस्य शेष: कुनृपस्य सेवा।
दरिद्रभावो विषमा सभा च,
विनाग्निना ते प्रदहन्ति कायम्।।

अर्थात्- स्त्री या प्रेमिका का वियोग, अपने मित्रों या रिश्तेदारों से अपमान, कर्ज, दुष्ट राजा या मालिक की सेवा, गरीबी और स्वार्थी लोगों का साथ, ये बातें व्यक्ति को आग में ही जलाती हैं।

1. आचार्य चाणक्य के अनुसार कोई भी अच्छा इंसान अपनी पत्नी या प्रेमिका का वियोग या उससे दूर होना सहन नहीं कर पाता है।
2. जब कोई मित्र या रिश्तेदार अपमान करता है तो व्यक्ति को दुख का ही सामना करना पड़ता है। अपने लोगों से अपमानित होने के बाद कोई भी व्यक्ति वह समय नहीं भुला पाता है।
3. जो लोग अत्यधिक कर्ज ले लेते हैं और चुकाने में असमर्थ रहते हैं तो उन्हें हर पल ऐसे ऋण का विचार ही असहनीय पीड़ा देता है।
4. जो लोग कपटी और चरित्रहीन राजा या मालिक के सेवक हैं वे हमेशा ही इस बात से दुखी रहते हैं। ये बात उन्हें आग के समान कष्ट देती है।
5. किसी भी इंसान के लिए सबसे बड़ा दुख है गरीबी। गरीबी एक अभिशाप की तरह ही है। गरीब व्यक्ति हर पल आर्थिक तंगी के कारण जलता रहता है।
6. यदि किसी व्यक्ति के आसपास के लोग स्वार्थी स्वभाव के हैं और फिर भी उनके साथ रहना पड़ता है तो यह भी एक दुख ही है।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

चाणक्य नीति: झूठ और लालच के अलावा ये 3 अवगुण महिलाओं के स्वभाव में होते हैं

चाणक्य नीति: महिला अगर कोई गलती करें तो उसका परिणाम किसे भुगतना पड़ता है?

चाणक्य नीति: ये 3 कामों में कभी शर्म नहीं करनी चाहिए नहीं तो भविष्य में परेशान होना पड़ सकता है

चाणक्य नीति: इन 4 चीजों से सिर्फ पल भर का ही आनंद मिल पाता है

चाणक्य नीति: विद्यार्थी और नौकर सहित ये 6 लोग अगर सो रहे हो तो तुरंत उठा देना चाहिए

चाणक्य नीति: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 5 गुण, वह विपरीत समय में भी कभी दुखी नहीं होता

चाणक्य नीति: कौन होता है भ्रष्ट स्त्री, लालची व्यक्ति, मूर्ख और चोर का सबसे बड़ा शत्रु?

चाणक्य नीति: जानिए कैसी पत्नी, भाई-बहन, गुरु और धर्म का त्याग कर देना चाहिए?

चाणक्य नीति: किस समय पीया गया पानी शरीर में जहर का काम करता है?

चाणक्य नीति: इन 7 पर कभी भूलकर भी पैर नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करना माना गया है महापाप

चाणक्य नीति: दुष्ट व्यक्ति से विद्या और गंदगी में से सोना लेने में संकोच नहीं करना चाहिए

चाणक्य नीति: मूर्ख, लालची, घमंडी और विद्वान व्यक्ति को किस तरह अपने वश में किया जा सकता है?

जिस व्यक्ति में होते हैं ये 7 गुण, उसे जीवन का हर सुख और खुशी मिलती है

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम