चाणक्य नीति: कौन होता है भ्रष्ट स्त्री, लालची व्यक्ति, मूर्ख और चोर का सबसे बड़ा शत्रु?

Published : Nov 19, 2020, 10:37 AM IST
चाणक्य नीति: कौन होता है भ्रष्ट स्त्री, लालची व्यक्ति, मूर्ख और चोर का सबसे बड़ा शत्रु?

सार

आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि भ्रष्ट पत्नी, लालची व्यक्ति, मूर्ख और चोर का कौन सबसे बड़ा शत्रु होता है। जानिए इस नीति के बारे में…  

उज्जैन. आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि भ्रष्ट पत्नी, लालची व्यक्ति, मूर्ख और चोर का कौन सबसे बड़ा शत्रु होता है। जानिए इस नीति के बारे में…

आचार्य चाणक्य कहते हैं-
लुब्धानां याचक: शत्रु: मूर्खाणां बोधको रिपु:।
जारस्त्रीणां पति: शत्रुश्चौराणां चंद्रमा: रिपु:।।

बुरे चरित्र वाली स्त्री का शत्रु है उसका पति
इस श्लोक आचार्य ने बताया है कि यदि कोई स्त्री बुरे चरित्र वाली है, अधार्मिक कर्म करने वाली है, पराए पुरुषों के प्रति आकर्षित होने वाली है तो उसका पति ही सबसे शत्रु होता है। अधार्मिक कर्म वाली स्त्री को पति ऐसे काम करने से रोकता है तो वह उसे शत्रु समझने लगती है।

लोभी का शत्रु है मांगने वाला
लोभी यानी बहुत लालची व्यक्ति, उसका पूरा मोह धन में ही रहता है। ऐसे लोगों अपनी जान से भी अधिक स्नेह धन से रखते हैं। यदि इन लोगों के घर कोई धन मांगने वाला आ जाए तो ये याचक को किसी शत्रु के समान ही देखते हैं। दान-पुण्य के कर्म इन्हें व्यर्थ लगते हैं।

मूर्ख का शत्रु है उपदेश देने वाला
जो लोग जड़ बुद्धि होते हैं यानी मूर्ख होते हैं, वे ज्ञानी लोगों को शत्रु मानते हैं। मूर्ख व्यक्ति के सामने यदि कोई उपदेश देता है तो वे ज्ञानी को ऐसे देखते हैं, जैसे सबसे बड़ा शत्रु हो। ज्ञान की बातें मूर्ख व्यक्ति को चूभती हैं, क्योंकि वह इन बातों पर अमल नहीं कर सकता है। मूर्ख का स्वभाव उसे ज्ञान से दूर रखता है।

चोर का शत्रु है चंद्रमा
चोर अपना काम रात के अंधेरे में ही करते हैं, क्योंकि अंधकार में उन्हें कोई पहचान नहीं पाता है। अंधेरे में चांद उन्हें शत्रु के समान दिखाई देता है, क्योंकि चंद्रमा की चांदनी से अंधकार दूर हो जाता है। चोर चांदनी रात में भी आसानी से चेारी नहीं कर पाते हैं, इसी वजह से वे चंद्रमा को ही शत्रु मानते हैं।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

चाणक्य नीति: झूठ और लालच के अलावा ये 3 अवगुण महिलाओं के स्वभाव में होते हैं

चाणक्य नीति: महिला अगर कोई गलती करें तो उसका परिणाम किसे भुगतना पड़ता है?

चाणक्य नीति: ये 3 कामों में कभी शर्म नहीं करनी चाहिए नहीं तो भविष्य में परेशान होना पड़ सकता है

चाणक्य नीति: इन 4 चीजों से सिर्फ पल भर का ही आनंद मिल पाता है

चाणक्य नीति: विद्यार्थी और नौकर सहित ये 6 लोग अगर सो रहे हो तो तुरंत उठा देना चाहिए

चाणक्य नीति: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 5 गुण, वह विपरीत समय में भी कभी दुखी नहीं होता

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम