हमेशा ध्यान रखें आचार्य चाणक्य की ये 3 बातें तो कभी नहीं होंगे असफल

Published : Jul 24, 2021, 11:23 AM ISTUpdated : Jul 24, 2021, 01:34 PM IST
हमेशा ध्यान रखें आचार्य चाणक्य की ये 3 बातें तो कभी नहीं होंगे असफल

सार

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन से जुड़े पहलुओं के बारे में महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। ये बातें मनुष्य को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

उज्जैन. आचार्य चाणक्य की शिक्षाओं को यदि अपने जीवन में उतार लिया जाए तो व्यक्ति एक संतुष्ट और सफल जीवन व्यतीत कर सकता है। आचार्य चाणक्य ने ऐसी तीन बातों के बारे बताया है जिनको यदि ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति कभी असफल नहीं होता। जानिए कौन-सी हैं वो 3 बातें…

हारे हुए की सलाह
आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को हारे हुए की सलाह बहुत ध्यान से सुनना और समझना चाहिए। एक हारे हुए व्यक्ति को अपने क्षेत्र का बहुत अच्छा अनुभव होता है, उसने जो गलतियां की होती हैं, उनसे सबक लेकर आगे बढ़ा जा सकता है। हारा हुआ व्यक्ति आपको बारीक से बारीक बात बता सकता है जो कोई अन्य नहीं बता सकता है।

सफल व्यक्ति का अनुभव
सफल व्यक्ति के अनुभव को ध्यान से सुनना चाहिए ये आपको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यदि जीवन में सफल होना है तो प्रेरणा बहुत आवश्यक होती है। इसलिए सदैव सफल लोगों के अनुभव जानने चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

सही निर्णय लेने की क्षमता
किसी व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने, सफल होने और सही निर्णय लेने के लिए सबसे आवश्यक होता है स्वयं का दिमाग। एक व्यक्ति अपनी बुद्धि के बल पर किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने की क्षमता रखता है। कौन सी बातों को अपने जीवन में सफल होने के लिए प्रयोग करना चाहिए और किन बातों से दूर रहना चाहिए, यह निर्णय अंततः दिमाग के द्वारा ही किया जा सकता है।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

चाणक्य नीति: इन 4 कामों में पुरुषों से कहीं आगे होती हैं महिलाएं

आचार्य चाणक्य ने 2 सूत्रों में बताया है कैसा होना चाहिए विवाहित महिलाओं का आचरण

चाणक्य नीति: चाहते हैं बनी रहे महालक्ष्मी की कृपा तो ध्यान रखें ये 4 बातें

चाणक्य नीति: इन 4 लोगों के सामने न करें धन और व्यापार की बातें, बाद में पछताना पड़ सकता है

चाणक्य नीति: इन 3 बातों को ध्यान में रखकर जान सकते हैं कौन आपका सच्चा मित्र है और कौन नहीं

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम