Diwali 2021: क्यों मनाते हैं दीपावली? इस पर्व से जुड़ी हैं कईं कथाएं और मान्यताएं, जानिए इनके बारे में

हर साल कार्तिक मास की अमावस्या पर दीपावली (Diwali 2021) का पर्व मनाया जाता है। इसे अगर हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। इस बार ये पर्व 4 नवंबर, गुरुवार को है। ये उत्सव लगातार 5 दिनों तक मनाया जाता है। इसमें हर दिन का अपना अलग महत्व है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 1, 2021 11:26 AM IST / Updated: Feb 02 2022, 10:06 AM IST

उज्जैन. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार त्रेतायुग में भगवान श्रीराम रावण का वध कर इसी दिन अयोध्या लौटे थे। इसी खुशी में अयोध्यावासियों ने दीपक जलाकर पूरे नगर को रौशन कर दिया था। तभी ये दीपावली (Diwali 2021) का मनाया जा रहा है। इसी पर्व से जुड़ी और भी कईँ कथाएं और मान्यताएं हैं, जो इसे खास बनाती हैं। इनमें से कुछ का वर्णन ग्रंथों में भी मिलता है, वहीं कुछ सिर्फ किवंदतियां हैं। आज हम आपको दीपावली से जुड़ी इन कथाओं और मान्यताओं के बारे में बता रहे हैं। ये इस प्रकार हैं…

मान्यता 1

भगवान श्रीराम लंका में रावण का वध करके पुष्पक विमान से अयोध्या लौट रहे थे। तब अयोध्यावासियों ने सोचा कि अमावस्या की रात में कहीं श्रीराम अयोध्या का रास्ता न भटक जाएं। इसलिए उन्होंने पूरे नगर को दीपकों से सजा दिया, ताकि श्रीराम समझ जाएं कि यहीं अयोध्या नगरी है। तभी से दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है।

मान्यता 2
भगवान विष्णु ने वामन रूप लेकर राजा बलि से दान में तीन कदम भूमि मांग ली। वामन भगवान ने अपने विराट स्वरूप से तीनों लोक ले लिए और राजा बलि से प्रसन्न होकर उन्हें सुतल का राज्य प्रदान किया। सुतल का राज्य जब बलि को मिला तब वहां उत्सव मनाया गया, तबसे दीपावली की शुरुआत हुई।

मान्यता 3
ऋषि दु‌र्वासा के श्राप से जब स्वर्ग श्रीविहिन हो गया तो देवी लक्ष्मी भी वहां से चली गईं। तब भगवान विष्णु के कहने पर देवताओं और असुरों ने समुद्र मंथन किया। इसमें से कई रत्न निकले, साथ ही देवी महालक्ष्मीजी भी उत्पन्न हुई। उस समय भगवान नारायण और लक्ष्मीजी का विवाह हुआ, तबसे दीपावली मनाई जा रही है।

मान्यता 4
द्वापरयुग में राक्षस नरकासुर ने 16 हजार औरतों का अपहरण कर लिया था। तब भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया और उन महिलाओं को मुक्त किया। कृष्ण भक्तिधारा के लोग इसी दिन को दीपावली के रूप में मनाते हैं। इसकी कथा भी ग्रंथों में पढ़ने को मिलती है।

दिवाली के बारे में ये भी पढ़ें

Diwali 2021: दीपावली पर करें ये 6 छोटे-छोटे आसान उपाय, दूर होगी पैसों की परेशानी और बनेंगे धन लाभ के योग

Dhanteras 2021: तमिलनाडु में है भगवान धन्वंतरि का मंदिर, अच्छी सेहत की कामना से दूर-दूर से आते हैं भक्त

Dhanteras 2021: शुभ फल पाने के लिए धनतेरस पर करें ये 4 आसान काम, घर आएंगी खुशियां और दूर होंगी परेशानियां

Dhanteras 2021: बचना चाहते हैं अकाल मृत्यु से तो धनतेरस की शाम को करें ये उपाय, इसे स्वयं बताया है यमराज ने

Dhanteras 2021: चाहते हैं गुड लक बढ़ाना तो धनतेरस या दीपावली पर घर लाएं इन 6 में से कोई 1 चीज

Diwali 2021: पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो दीपावली की रात इन जगहों पर दीपक लगाना न भूलें

Diwali 2021: दीपावली पर 4 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, इस दिन करें देवी लक्ष्मी के इन 8 रूपों की पूजा

Dhanteras 2021: स्वयंसिद्ध मुहूर्त है धनतेरस, इस दिन खास उपाय करने से दूर हो सकती है पैसों की तंगी

Dhanteras 2021: धनतेरस या दीपावली पर करें इन 7 में से किसी 1 यंत्र स्थापना, बन सकते हैं धन लाभ के योग

Dhanteras 2021: धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग में करें राशि अनुसार खरीदी, मिलेगी सुख-समृद्धि और होगा धन लाभ

Dhanteras 2021: धनतेरस पर शुभ योग में ये उपाय करने से मिलेगा कर्ज से छुटकारा और हो सकता है धन लाभ

29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक बन रहे हैं कई शुभ योग, इनमें खरीदी और निवेश करना रहेगा फायदेमंद

Diwali 2021: दीपावली 4 नंवबर को, इस विधि से करें देवी लक्ष्मी, कुबेर औबहीखाता की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2021: इस विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त, आरती और कथा

Diwali 2021: 4 नवंबर को दीपावली पर करें इन 7 में से कोई 1 उपाय, इनसे बन सकते हैं धन लाभ के योग

दीपावली 4 नवंबर को, पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो घर से बाहर निकाल दें ये चीजें

Read more Articles on
Share this article
click me!