Diwali 2021: दीपावली पर करें ये 6 छोटे-छोटे आसान उपाय, दूर होगी पैसों की परेशानी और बनेंगे धन लाभ के योग

धर्म ग्रंथों में कार्तिक मास की अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है, क्योंकि इस दिन दीपावली (Diwali 2021) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव 4 नवंबर, गुरुवार को है। इस दिन मुख्य रूप से धन की देवी महालक्ष्मी की पूजा की जाती है। ये दिन पूजा, दान व उपाय करने के लिए बहुत ही शुभ माना गया है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 1, 2021 11:20 AM IST / Updated: Feb 02 2022, 10:06 AM IST

उज्जैन. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से लक्ष्मी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस बार दीपावली (Diwali 2021) पर चतुर्ग्रही योग बन रहा है। बुध और सूर्य के तुला राशि में होने बुधादित्य नाम का राजयोग भी दीपावली पर बन रहा है। इस योग से दीपावली की शुभता और भी बढ़ गई है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से पैसों से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं, जिसे कोई भी कर सकता है। ये उपाय इस प्रकार हैं…
 

1. दीपावली पर देवी लक्ष्मी की पूजा में थोड़ी हल्दी की साबूत गांठ भी रखें। पूजा के बाद इस एक लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रखें। इससे पैसों की आवक बनी रहेगी और घर में सुख-समृद्धि का वास रहेगा।
2. दीपावली की रात 12 बजे बाद विधि-विधान से श्रीसूक्त या लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है। देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने का ये बहुत ही अचूक उपाय है।
3. लक्ष्मी पूजन के दौरान जो चावल उपयोग करें, उन्हें फेकें नहीं बल्कि एक पुड़िया में बांधकर अपने पर्स में रख लें। चावल शुक्र ग्रह का धान है जो सुख-सुविधाएं प्रदान करता है। इन चावलों को पर्स में रखने से बरकत बनी रहेगी।
4. दीपावली पर दक्षिणावर्ती शंख में गाय का दूध लेकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इससे भी देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दूध में थोड़ी सी केसर डालने से गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फल भी आपको मिलने लगेंगे।
5. दीपावली पर अपने घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों का बंदनवार लगाएं। इससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी और वास्तु दोष दूर होंगे। अशोक व आम के वृक्ष को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है।
6. दीपावली पर अगर कोई किन्नर दिख जाए तो उसे सम्मान के साथ थोड़े पैसे दें और उनसे 1 सिक्का लेकर अपने पास रख लें। अब इसे एक हरे कपड़े में बाँधकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी में रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

दिवाली के बारे में ये भी पढ़ें

Dhanteras 2021: तमिलनाडु में है भगवान धन्वंतरि का मंदिर, अच्छी सेहत की कामना से दूर-दूर से आते हैं भक्त

Dhanteras 2021: शुभ फल पाने के लिए धनतेरस पर करें ये 4 आसान काम, घर आएंगी खुशियां और दूर होंगी परेशानियां

Dhanteras 2021: बचना चाहते हैं अकाल मृत्यु से तो धनतेरस की शाम को करें ये उपाय, इसे स्वयं बताया है यमराज ने

Dhanteras 2021: चाहते हैं गुड लक बढ़ाना तो धनतेरस या दीपावली पर घर लाएं इन 6 में से कोई 1 चीज

Diwali 2021: पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो दीपावली की रात इन जगहों पर दीपक लगाना न भूलें

Diwali 2021: दीपावली पर 4 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, इस दिन करें देवी लक्ष्मी के इन 8 रूपों की पूजा

Dhanteras 2021: स्वयंसिद्ध मुहूर्त है धनतेरस, इस दिन खास उपाय करने से दूर हो सकती है पैसों की तंगी

Dhanteras 2021: धनतेरस या दीपावली पर करें इन 7 में से किसी 1 यंत्र स्थापना, बन सकते हैं धन लाभ के योग

Dhanteras 2021: धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग में करें राशि अनुसार खरीदी, मिलेगी सुख-समृद्धि और होगा धन लाभ

Dhanteras 2021: धनतेरस पर शुभ योग में ये उपाय करने से मिलेगा कर्ज से छुटकारा और हो सकता है धन लाभ

29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक बन रहे हैं कई शुभ योग, इनमें खरीदी और निवेश करना रहेगा फायदेमंद

Diwali 2021: दीपावली 4 नंवबर को, इस विधि से करें देवी लक्ष्मी, कुबेर औबहीखाता की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2021: इस विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त, आरती और कथा

Diwali 2021: 4 नवंबर को दीपावली पर करें इन 7 में से कोई 1 उपाय, इनसे बन सकते हैं धन लाभ के योग

दीपावली 4 नवंबर को, पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो घर से बाहर निकाल दें ये चीजें

Read more Articles on
Share this article
click me!