Life Management के आयकॉन हैं श्रीगणेश, उनसे हम भी सीख सकते हैं सफल जीवन के मंत्र

Published : Sep 11, 2021, 10:27 AM ISTUpdated : Sep 11, 2021, 11:47 AM IST
Life Management के आयकॉन हैं श्रीगणेश, उनसे हम भी सीख सकते हैं सफल जीवन के मंत्र

सार

इस बार प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश (Ganesh Utsav 2021) की स्थापना 10 सितंबर, शुक्रवार को हो चुकी है। भगवान गणेश का स्वरूप और व्यक्तित्व हमें जीवन की वह बातें सिखाता है जिससे हम श्रेष्ठ तरीके से अपना जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

उज्जैन. प्रथम पूज्य गणपति के स्वरूप में जीवन प्रबंधन के कई सूत्र छिपे हैं। पूजा-पाठ करने से साथ ही इन सूत्रों को समझने और इन्हें जीवन में अपनाने से हमारी कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं। गणेशजी बुद्धि के देवता माने गए हैं। गणेश जी की शारीरिक संरचना और उनसे जुड़ी चीजों से हम लाइफ मैनेजमेंट के अनेक सूत्र सिख सकते हैं। आगे जानिए उन सूत्रों के बारे में…

बड़ा सिर

गणेशजी का बड़ा हमें संकेत देता है कि हमेशा अपनी सोच बड़ी रखनी चाहिए। बड़ा सोचेंगे तब ही बड़ा काम कर पाएंगे।

बड़े कान
गणेशजी के बड़े कान बताते हैं कि हमें सभी की बातें बहुत ध्यान से सुननी चाहिए। हाथी जैसे बड़े कान सूप के समान हैं। जिस तरह सूप छिलके बाहर फेंककर सिर्फ अन्न को ही अपने पास रखता है। ठीक उसी तरह सभी बातें सुनें और उनका सार ग्रहण करें।

छोटी आंखें
गणेशजी की छोटी आंखें बताती हैं कि हमें छोटी-छोटी बातों पर नजर रखनी चाहिए।

सूंड
गणपतिजी की बड़ी नाक यानी सूंड दूर तक सूंघने में सक्षम होती है। जो उनकी दूरदर्शिता को बताती है। जिसका अर्थ है कि भगवान को हर बात की जानकारी है। हमें सभी बातों को गहराई से महसूस करना चाहिए।

एक टूटा दांत
गणेशजी का एक दांत पूरा है और दूसरा टूटा हुआ है। टूटा दांत हमें बताता है कि अगर हमारे पास की चीज का अभाव है तो उसकी वजह से निराश नहीं होना चाहिए। अपूर्णता को भी स्वीकार करें और उसके बिना भी प्रसन्न रहें।

बड़ा पेट
भगवान का बड़ा पेट ये बताता है कि हमें अच्छी-बुरी हर तरह की बात को पचा लेना चाहिए।

छोटे पैर
गणेशजी के छोटे पैरों का संदेश है कि हमें धैर्य बनाए रखना चाहिए। जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहिए।

लड्डू
छोटी-छोटी बूंदियों से मिलकर लड्डू बनता है। ये हमें एकता बनाए रखने का संकेत देता है।

अंकुश
गणेशजी के अंकुश बताता है कि हमें बुरी आदतों पर अंकुश लगाकर रखना चाहिए। क्रोध, लालच, अहंकार जैसी बुराइयों से बचना चाहिए।

कमल
गणेशजी के हाथ में कमल बताता है कि हमें कमल की तरह रहना चाहिए। कमल कीचड़ में खिलता है। बुरे लोगों के बीच में भी हमें अपनी अच्छाई नहीं छोड़नी चाहिए।

गणेश उत्सव बारे में ये भी पढ़ें

Ganesh Utsav 2021: इंडोनेशिया में सुलगते ज्वालामुखी के मुहाने पर 700 सालों से स्थित है ये गणेश प्रतिमा

Ganesh Chaturthi: 10 से 19 सितंबर तक मनाया जाएगा गणेश उत्सव, इस दौरान हर दिन बन रहे हैं शुभ योग

Ganesh Chaturthi की रात भूलकर भी ना देखें चंद्रमा, इससे लग सकता है झूठा आरोप, जानिए क्या है इससे जुड़ी मान्यता

Ganesh Utsav: तमिलनाडु के इस शहर में 273 फुट ऊंचे पर्वत पर है श्रीगणेश का ये मंदिर, विभीषण से जुड़ी है इसकी कथा

Ganesh Chaturthi: मिट्टी की गणेश प्रतिमा की पूजा से मिलते हैं शुभ फल, कितनी बड़ी होनी चाहिए मूर्ति, कैसे बनाएं?

Ganesh Chaturthi 2021: 10 सितंबर को घर-घर में विराजेंगे श्रीगणेश, प्रतिमा लेते समय ध्यान रखें ये खास बातें

59 साल बार Ganesh Chaturthi पर बन रहा है ग्रहों का दुर्लभ योग, ब्रह्म योग में होगी गणेश स्थापना

Ganesh Chaturthi पर बन रहा है ग्रहों का विशेष संयोग, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा असर

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 6 दिसंबर 2025: बुध बदलेगा राशि, कब से कब तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त? जानें डिटेल
घर में हो तुलसी का पौधा तो न करें ये 5 गलतियां, वरना पछताएंगे