गरुड़ पुराण: ये 4 बुराइयों को आज ही छोड़ दें, नहीं तो जीवन में कभी सुख नहीं मिलेगा

Published : Aug 15, 2021, 11:19 AM IST
गरुड़ पुराण: ये 4 बुराइयों को आज ही छोड़ दें, नहीं तो जीवन में कभी सुख नहीं मिलेगा

सार

पुराणों में लाइफ मैनेजमेंट के अनेक सूत्र बताए गए हैं। इन सूत्रों को अपने जीवन में उतारकर हम कई परेशानियों से बच सकते हैं और घर-परिवार में भी सुख-समृद्धि बनी रहती है।

उज्जैन. कई बार हम पुराणों में बताई गई इन बातों का नजरअंदाज कर देते हैं और बाद हमें हमें पछताना पड़ता है। गरुड़ पुराण में भी लाइफ मैनेजमेंट के 4 ऐसे सूत्रों के बारे में बताया गया है जो हमें हमेशा याद रखना चाहिए। आगे जानिए वो कौन-से लाइफ मैनेजमेंट हैं…

न करें धन का घंमड 
कुछ लोगों को पैसे का घमंड होता है और वो दूसरे लोगों को नीचा समझने लगते हैं या कई नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। ऐसा करने से दूसरे लोगों के मन को ठेस पहुंचती है। किसी भी प्रकार से दूसरों को दुख पहुंचाना पाप माना गया है, इसीलिए भूलकर भी कभी घमंड नहीं करना चाहिए।

दूसरों के सुख से न जलें 
कुछ लोगों की आदत होती है कि वो दूसरों की खुशी को देखकर जलने लगते हैं। ऐसा करने से तनाव बढ़ता है। कभी भी दूसरों की खुशी को देखकर जलन की भावना न रखें। जो हमारे पास है हमें उसी में खुश रहना चाहिए। यदि हम दूसरों के खुशी को देखकर ईर्ष्या करेंगे तो कभी भी सुखी नहीं रह पाएंगे। 

न करें धन की लालसा 
धन प्राप्त करने के लिए कुछ लोग सही-गलत का चुनाव नहीं कर पाते हैं वहीं कुछ लोग दूसरों के धन को हड़पने की कोशिश करते हैं। दूसरों के पैसे को हड़पना शास्त्रों में पाप बताया गया है। हमें अपनी मेहनत से ही धन कमाना चाहिए। इसी से हमें खुशी मिलती है। दूसरों की संपत्ति देखकर लालच नहीं करनी चाहिए। जो लोग लालच करते हैं वह कभी भी खुश नहीं रहते हैं। 

न करें दूसरों की बुराई 
हमें कभी भी दूसरों की बुराई नहीं करनी चाहिए। हमें अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। शास्त्रों में बुराई करना पाप माना गया है। ऐसा करने वाले लोग खुद के काम पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। और बाकी लोगों से हमेशा पीछे रह जाते हैं। अगर आपको सफल इंसान बनना है तो दूसरों की बुराई और अपमान करने से बचना चाहिए। 

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

Garuda Purana: मृतक के शव को भूलकर भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए, क्या आप जानते हैं इसका कारण?

Mahabharat: मुखिया पर टिका होता है परिवार का भविष्य, उसकी एक गलती सबकुछ बर्बाद कर सकती है

Garud Puran: इन 5 तरह के लोगों से कभी प्यार से बात न करें, बढ़ा सकते हैं आपकी परेशानियां

रामायण: जो लोग करते हैं गुरु, संत और वृद्ध लोगों की सेवा, उन्हें मिलते हैं ये 4 सुख

बाल संवारते समय महिलाओं को ध्यान रखनी चाहिए ये 4 बातें, नहीं तो सौभाग्य में आती है कमी

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम