रामायण के अनुसार गुरु, संत और बड़े लोगों की सेवा और सम्मान करना चाहिए। वाल्मीकी रामायण के अयोध्या काण्ड में श्रीराम ने देवी सीता को कुछ बातें कहीं थीं। उनमें श्रीराम ने सीता को गुरु, संत और बड़े लोगों की बात मानने के फायदे बताएं हैं।

उज्जैन. रामायण के अनुसार गुरु, संत और बड़े लोगों की सेवा और सम्मान करना चाहिए। वाल्मीकी रामायण के अयोध्या काण्ड में श्रीराम ने देवी सीता को कुछ बातें कहीं थीं। उनमें श्रीराम ने सीता को गुरु, संत और बड़े लोगों की बात मानने के फायदे बताएं हैं। रामायण में श्रीराम कहते हैं कि हमें अपने गुरु और घर के बड़े लोगों की सेवा करनी चाहिए। उनकी आज्ञा यानी हर बात माननी चाहिए। ऐसा करने से इंसान को अनजाने में ही जीवन के 4 बड़े सुख मिल जाते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

श्लोक
स्वार्गो धनं वा धान्यं वा विद्या पुत्राः सुखानि च।
गुरुवृत्तयनुरोधेन न किंचदपि दुर्लभम्।

1. जिस घर में गुरु और बड़ों की सेवा की जाती है। उनका सम्मान होता है। वहां कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। ऐसा घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहता है।
2. जो गुरु की सेवा नहीं करता और सम्मान नहीं देता। उसे जीवन में सफलता दिलाने वाली शिक्षा नहीं मिल पाती। इसलिए उनकी सीख और बातों को मानना चाहिए।
3. गुरु और ऋषियों की सेवा कर के हर पाप का प्रायश्चित हो जाता है। जो देवताओं के समान गुरु की पूजा करता है उसे धरती पर ही स्वर्ग जैसा सुख मिलता है।
4. गुरु और बड़े लोगों की सेवा करने वाले लोगों को अच्छी संतान मिलती है। ऐसे लोगों की संतान संस्कारी और आज्ञाकारी होती है।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

बाल संवारते समय महिलाओं को ध्यान रखनी चाहिए ये 4 बातें, नहीं तो सौभाग्य में आती है कमी

ये 3 काम करने से जीवन में बनी रहती हैं परेशानियां, इनसे हमेशा बचकर रहना चाहिए

वैदिक काल से चली आ रही है लकड़ी के खड़ाऊ पहनने की परंपरा, जानिए क्या है इसका वैज्ञानिक कारण?

पैर घसीटकर चलने से अशुभ फल देते हैं राहु और शनि, हमारी ये आदतें बन सकती हैं दुर्भाग्य का कारण

धर्म ग्रंथों से जानिए कैसे लोगों से दोस्ती करने से बचना चाहिए, नहीं तो बाद में पछताना पड़ता है

रामायण से सीखें लाइफ मैनेजमेंट के ये 5 खास सूत्र, यहां छिपा है जिंदगी बदलने का फॉर्मूला