ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दैनिक जीवन में हमारे द्वारा की जाने वाली गलतियां ग्रहों को प्रभावित करती हैं, जिसके कारण हमें अशुभ फल मिलते हैं।

उज्जैन. हमारी आदतों का संबंध हमारे भविष्य और हमें प्राप्त होने वाले सुख-दुख से भी है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, ग्रंथों में कुछ सामान्य आदतें ऐसी बताई गई हैं अशुभ होती हैं। यहां जानिए इन गलत आदतों के कारण कौन-सा ग्रह हमें विपरीत फल देता है…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. यदि कोई व्यक्ति पैर घसीटकर चलता है तो यह आदत अच्छी नहीं मानी गई है। इस आदत के कारण राहु और शनि से अशुभ फल प्राप्त होते हैं।
2. खाने के बाद थाली या बर्तनों छोड़कर उठ जाना अच्छी आदत नहीं है। ऐसा काम करने वाले लोगों को ज्यादा मेहनत के बाद भी संतोषजनक फल प्राप्त नहीं कर पाते हैं। अगर खाना खाने के बाद बर्तनों को सही जगह पर रखा जाए तो शनि और चंद्र के दोष दूर होते हैं।
3. यदि हम घर के मंदिर की सफाई रोज नहीं करते हैं तो ये अशुभ आदत है। मंदिर को एकदम साफ और व्यस्थित रखना चाहिए। ऐसा करने पर सभी देवी-देवताओं के साथ ही सभी नौ ग्रह शुभ फल प्रदान करते हैं।
4. अगर कोई व्यक्ति नहाने के बाद बाथरूम को गंदा छोड़ देता है या जिन घरों में बाथरुम गंदा रहता है, वहां वास्तु दोष बढ़ते हैं। साथ ही, कुंडली में चंद्र अशुभ हो जाता है। नहाने के बाद बाथरूम को गंदा न छोड़े, गंदगी को साफ कर देना चाहिए और फर्श पर फैले पानी को भी निकाल देना चाहिए।
5. अगर कोई व्यक्ति देर रात तक अकारण ही जागता है तो चंद्र ग्रह अशुभ फल प्रदान करता है। ऐसे लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।
6. अगर किसी घर में रसोई अव्यस्थित रहती है और सही समय पर साफ-सफाई नहीं होती है तो मंगल ग्रह के दोषों में वृद्धि होती है।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

धर्म ग्रंथों से जानिए कैसे लोगों से दोस्ती करने से बचना चाहिए, नहीं तो बाद में पछताना पड़ता है

रामायण से सीखें लाइफ मैनेजमेंट के ये 5 खास सूत्र, यहां छिपा है जिंदगी बदलने का फॉर्मूला

सूर्यास्त के बाद ये 5 काम करने से बचना चाहिए, इससे बढ़ सकती हैं हमारी परेशानियां

बुधवार को नहीं करना चाहिए पैसों का लेन-देन और पश्चिम दिशा में यात्रा, ध्यान रखें ये बातें भी

अपने जन्मदिन पर सभी को करना चाहिए ये 5 काम, इनसे हमें मिलते हैं शुभ फल