Govardhan Puja 2021: 5 नवंबर को इस शुभ मुहूर्त में करें गोवर्धन पूजा, भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी इस पर्व की कथा

कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि पर यानी दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2021) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव 5 नवंबर, शुक्रवार को है। इस दिन महिलाएं अपने घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाती हैं और उसकी पूजा करती हैं। इस पर्व की कथा भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी हैं।

Asianet News Hindi | Published : Oct 29, 2021 4:39 PM IST / Updated: Nov 05 2021, 10:49 AM IST

उज्जैन. दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2021) के साथ ही विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट की आयोजन भी किया जाता है जिसमें भगवान को 56 भोग लगाया जाता है। कुछ स्थानों पर इस दिन गायों की पूजा की जाती है। इसके अलावा और भी कई परंपराएं इस उत्सव से जुड़ी हैं। कुल मिलाकर ये उत्सव गौ धन से जुड़ा है। गौ धन हजारों सालों से मनुष्य के साथी रहे हैं, ये उत्सव इस तथ्य को और अधिक मजबूत करता है।

गोवर्धन पूजा मुहूर्त
सुबह 7.59 से 10.47 तक
(उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मितेश पाण्डे के अनुसार)


पूजन विधि
- गोवर्धन पूजा का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। इस दिन सुबह शरीर पर तेल की मालिश करके स्नान करना चाहिए।
- फिर घर के मुख्य दरवाजे पर गोबर से प्रतीकात्मक गोवर्धन पर्वत बनाएं। इस पर्वत के बीच में पास में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति रख दें।
- अब गोवर्धन पर्वत व भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के पकवानों व मिष्ठानों का भोग लगाएं।
- साथ ही देवराज इंद्र, वरुण, अग्नि और राजा बलि की भी पूजा करें। पूजा के बाद कथा सुनें। प्रसाद के रूप में दही व चीनी का मिश्रण सब में बांट दें।
- इसके बाद किसी योग्य ब्राह्मण को भोजन करवाकर उसे दान-दक्षिणा देकर प्रसन्न करें। इस दिन गौधन यानी गाय-बैलों की भी पूजा करनी चाहिए।

इसलिए करते हैं गोवर्धन पर्वत की पूजा...
- एक बार जब भगवान श्रीकृष्ण ने अपने गांव में इंद्र देवता की पूजा होती देखी तो इसका कारण पूछा। गांव वालों ने बताया कि- इंद्रदेव वर्षा करते हैं, जिससे अन्न पैदा होता है, उसी से हमारा भरण-पोषण होता है।
- तब श्रीकृष्ण ने कहा कि- इंद्र से अधिक शक्तिशाली तो हमारा गोवर्धन पर्वत है। इसी के कारण वर्षा होती है। हमें इंद्र से भी बलवान गोवर्धन की ही पूजा करना चाहिए। तब सभी श्रीकृष्ण की बात मानकर गोवर्धन पर्वत की पूजा करने लगे।
- क्रोधित होकर इंद्र ने मूसलाधार बारिश शुरू कर दी। भयभीत होकर सभी लोग श्रीकृष्ण की शरण में गए। तब श्रीकृष्ण ने गोवर्धन को अपनी उंगली पर उठाकर छाते-सा तान दिया। सभी लोग उसी की छाया में रहकर अतिवृष्टि से बच गए।
- यह चमत्कार देखकर इंद्रदेव भी चकित रह गए। इंद्र ने आकर श्रीकृष्ण से क्षमा मांगी। तभी ये प्रतिवर्ष दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है।

लाइफ मैनेजमेंट
श्रीकृष्ण ने इस घटना के माध्यम से बताया है कि भ्रष्टाचार बढ़ाने में दो पक्षों का हाथ होता है। एक जो कर्तव्यों के पालन के लिए अनुचित लाभ की मांग करता है, दूसरा वह पक्ष जो ऐसी मांगों पर बिना विचार और विरोध के लाभ पहुंचाने का काम करता है। इंद्र मेघों का राजा है, लेकिन पानी बरसाना उसका कर्तव्य है। इसके लिए उसकी पूजा की जाए या उसके लिए यज्ञ किए जाएं, आवश्यक नहीं है। अनुचित मांगों पर विरोध जरूरी है। जो लोग किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि को उसके कर्तव्य की पूर्ति के लिए रिश्वत देते हैं तो वे भी भ्रष्टाचार फैलाने के दोषी हैं।

दिवाली के बारे में ये भी पढ़ें

29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक बन रहे हैं कई शुभ योग, इनमें खरीदी और निवेश करना रहेगा फायदेमंद

Diwali 2021: दीपावली 4 नंवबर को, इस विधि से करें देवी लक्ष्मी, कुबेर औबहीखाता की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त

Narak Chaturdashi 2021: नरक चतुर्दशी 3 नवंबर को, इस दिन की जाती है यमराज की पूजा

Rama Ekadashi 2021: रमा एकादशी 1 नवंबर को, 2 शुभ योग में किया जाएगा ये व्रत, ये है पूजा विधि और कथा

Dhanteras 2021: इस विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त, आरती और कथा

Dhanteras 2021: 2 नवंबर को त्रिग्रही योग में मनाया जाएगा धनतेरस पर्व, त्रिपुष्कर योग में होगा इस दिन सूर्योदय

Diwali 2021: 4 नवंबर को दीपावली पर करें इन 7 में से कोई 1 उपाय, इनसे बन सकते हैं धन लाभ के योग

Diwali 2021: सोने से मढ़ी हैं इस लक्ष्मी मंदिर की दीवारें, इसे कहा जाता है दक्षिण का स्वर्ण मंदिर

मुंबई में है देवी महालक्ष्मी का प्रसिद्ध मंदिर, समुद्र से निकली है यहां स्थापित प्रतिमा

दीपावली 4 नवंबर को, पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो घर से बाहर निकाल दें ये चीजें

Diwali 2021: 2 हजार साल पुराना है कोल्हापुर का महालक्ष्मी मंदिर, इसके खजाने में हैं कई अरब के दुर्लभ जेवरात

Read more Articles on
Share this article
click me!