
उज्जैन. देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंदू नववर्ष अलग-अलग नामों से मनाया जाता है जैसे महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa 2022) और दक्षिण भारत में उगादि (Ugadi 2022) आदि। हिंदू नववर्ष को लेकर और भी कई मान्यताएं हैं जैसे- शास्त्रों के अनुसार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही हुआ था। वहीं धर्मराज युधिष्ठिर भी इसी दिन राजा बने थे। उज्जयिनी (वर्तमान उज्जैन) के सम्राट विक्रमादित्य ने भी विक्रम संवत् का प्रारम्भ इसी तिथि से किया था। महर्षि दयानंद द्वारा आर्य समाज की स्थापना भी इसी दिन की गई थी। और भी कई बातें इस तिथि को विशेष बनाती हैं। आगे जानिए गुड़ी पड़वा से जुड़ी खास बातें…
ये भी पढ़ें- Ugadi 2022: दक्षिण भारत में उगादि के रूप में मनाया जाता है हिंदू नववर्ष, जानिए क्यों खास है ये उत्सव?
यहां गुड़ी पड़वा से शुरू होता है हिंदू नव वर्ष
- महाराष्ट्र में हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग सुबह स्नान कर सोला (रेशमी वस्त्र) पहनकर अपने घर में छत पर या फिर आंगन में एक 5 से 6 फीट ऊंचा डंडा खड़ा करते हैं।
- उसे वस्त्र से लपेटते हैं। उसके ऊपर कटोरी, गिलास या लोटा उलटा कर लगा देते हैं एवं काजल से आंख, नाक, कान व मुंह की आकृति बनाते हैं।
- इसके बाद इसकी पूजा की जाती है व भगवान से पूरा साल अच्छा बीतने की प्रार्थना की जाती है। इस दिन महाराष्ट्रीयन परिवारों में विशेष रूप से गुड़ भात या केशरी भात (मीठा चावल) व पोरण पोली बनाई व खिलाई जाती है।
- शाम को लोग एक-दूसरे के घर जाकर नव वर्ष की बधाई देते हैं। मेहमानों को मिठाई खिलाकर, गुलाब जल छिड़ककर व इत्र लगाकर उनका सम्मान किया जाता है।
- गुड़ी पड़वा एक तरह से वर्ष भर की शुभकामनाएं देने का पर्व है। इस पर्व से जुड़ा एक दोहा इस प्रकार है-
आज आहे गुडीपाड़वा गोड़ बोल गाढ़वा।
अर्थात आज गुड़ी पड़वा है, आज मीठे शब्दों का प्रयोग कीजिए।
ये भी पढें-
gudi padwa 2022: 2 अप्रैल को मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा उत्सव, जानिए इस दिन का महत्व व शुभ मुहूर्त
2 अप्रैल से शुरू होगा विक्रम संवत् 2079, कौन हैं इस वर्ष का राजा और मंत्री, किस ग्रह को मिला है कौन-सा पद?
Chaitra Amavasya 2022: 31 मार्च को हिंदू पंचांग की अंतिम अमावस्या, पितृ दोष से परेशान हैं तो ये उपाय करें
Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न करें ये 4 काम, हो सकता है कुछ अशुभ
अप्रैल 2022 में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, शनिदेव बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की परेशानी
31 मार्च को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, मेष सहित इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा