Mahabharat: आप भी करना चाहते हैं भगवान को प्रसन्न तो करें ये 4 काम, श्रीकृष्ण ने स्वयं बताया है इनके बारे में

Published : Dec 21, 2021, 10:56 AM IST
Mahabharat: आप भी करना चाहते हैं भगवान को प्रसन्न तो करें ये 4 काम, श्रीकृष्ण ने स्वयं बताया है इनके बारे में

सार

महाभारत के अश्वमेधिक पर्व में युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से धर्म और कर्म को लेकर कुछ बातें पूछी हैं। इस पर श्रीकृष्ण ने जवाब भी दिए हैं। भगवान कृष्ण ने एक श्लोक के अनुसार बताया है। जो मनुष्य ये 4 आसान काम करता है, भगवान हमेश ऐसे इंसान का साथ देते हैं।

उज्जैन. श्रीकृष्ण बताते हैं कि जो मनुष्य अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखता है और हमेशा धर्म के रास्ते पर चलता है, ऐसे लोगों से भगवान भी खुश रहते हैं। श्रीकृष्ण ने ऐसे 4 काम बताए हैं जिनसे भगवान भी खुश होते हैं। इन चार कामों में एक है तपस्या। तप के अलावा 3 काम और हैं जो हर इंसान को करने चाहिए। ऐसे मनुष्य के जाने-अनजाने में किए गए पाप माफ हो जाते हैं। इसलिए, हर किसी को इन 4 कामों को जरूर करना चाहिए।

श्लोक
दानेन तपसा चैव सत्येन च दमेन च।
ये धर्ममनुवर्तन्ते ते नराः स्वर्गामिनः।।

1. दान
दान करना हिंदू धर्म में बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। कई ग्रथों में दान करने के महत्व के बारे में बताया गया है। श्रीमद्भागवत के अनुसार, जो मनुष्य जरूरतमदों को नियमित रूप से दान करता है, उसे पुण्य की प्राप्ति होती है। मनुष्य को कभी भी अपने दान का हिसाब-किताब नहीं करना चाहिए। दान गुप्त तरीके से करना चाहिए, उसका दिखावा नहीं करना चाहिए। जो भी दान से संबंधी इन बातों का ध्यान रखता है, उसके सभी पाप कर्म मिट जाते है और उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

2. तपस्या या जप
तप और भगवान का ध्यान करना हर किसी के लिए जरूरी माना जाता है। कई लोग अपने व्यस्त जीवन के चलते भगवान का ध्यान नहीं करते। ऐसे मनुष्य पर देवी-देवता हमेशा रूठे रहते हैं। रोज दिन में थोड़ा समय भगवान के तप और ध्यान आदि को देने से मनुष्य की सारी परेशानियां अपनेआप खत्म होने लगती हैं और उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

3. मन को वश में रखना
मनुष्य का मन बहुत ही चंचल होता है। वह हर समय इधर-उधर भटकता रहता है। जिस मनुष्य का मन वश में नहीं रहता, वह बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षाओं वाला होता हैं। ऐसा मनुष्य अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए कोई भी गलत काम कर सकता है और उसे अपने पाप कर्मों की वजह से नर्क जाना पड़ता है। इसलिए, स्वर्ग की इच्छा रखने वालों को अपने मन को वश में रखना बहुत ही जरूरी है।

4. हमेशा सच बोलना
सच बोलना मनुष्य के सबसे खास गुणों में से एक माना जाता है। जिस मनुष्य में सच बोलने का गुण होता है, उसे जीवन में हर जगह सफलता मिलती है। झूठ बोलने वाले या झूठ का साथ देने वाले मनुष्य पाप का भागी माना जाता है और उसे नर्क में यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। इसलिए, हर किसी को सच बोलने और हर परिस्थिति में सच का ही साथ देने का गुण अपनाना चाहिए।

ये खबरें भी पढ़ें...

युद्ध में धृतराष्ट्र का सिर्फ 1 पुत्र बचा था जीवित, पांडवों ने क्यों नहीं मारा उसे…कारण जान आप चौंक जाएंगे

Life Management: भगवान ने किसान की इच्छा पूरी की, फसल भी अच्छी हुई, लेकिन बालियों में दाने नहीं थे, ऐसा क्यों

Life Management: कुम्हार का पत्थर व्यापारी ने खरीद लिया, कंजूस जौहरी ने उसे परखा, लेकिन खरीदा नहीं…जानिए क्यों

Life Management: महिला बच्चों को नाव में घूमाने ले गई, पति को पता चला तो वो डर गया, क्योंकि नाव में छेद था

Life Management: जब दूसरों की बुराई करने आए व्यक्ति से विद्वान ने पूछे 3 सवाल…सुनकर उसके पसीने छूट गए?

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम