महात्मा भीष्म ने अंतिम समय में पांडवों को बताए थे सुखी और संपन्न जीवन के ये सूत्र

Published : Feb 06, 2021, 12:06 PM IST
महात्मा भीष्म ने अंतिम समय में पांडवों को बताए थे सुखी और संपन्न जीवन के ये सूत्र

सार

महाभारत के अनुशासन पर्व के अनुसार पितामह भीष्म जब बाणों की शय्या पर लेटे थे, तब उनसे मिलने सभी पांडव पहुंचे थे। इस समय धर्मराज युधिष्ठिर ने बाणों की शैया पर लेटे हुए भीष्म पितामह से धर्म के विषय में कईं सवाल पूछे। तब भीष्म पितामाह ने पांडवों को दानधर्म, राजधर्म, मोक्षधर्म, स्त्रीधर्म और अन्य जीवन के रहस्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

उज्जैन. महाभारत के अनुशासन पर्व के अनुसार पितामह भीष्म जब बाणों की शय्या पर लेटे थे, तब उनसे मिलने सभी पांडव पहुंचे थे। इस समय धर्मराज युधिष्ठिर ने बाणों की शैया पर लेटे हुए भीष्म पितामह से धर्म के विषय में कईं सवाल पूछे। तब भीष्म पितामाह ने पांडवों को दानधर्म, राजधर्म, मोक्षधर्म, स्त्रीधर्म और अन्य जीवन के रहस्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। भीष्म जयंती (6 फरवरी, शनिवार) के मौके पर हम आपको बता रहे हैं महात्मा भीष्म के नितियों के बारे में…

1. परिवर्तन संसार का नियम है और सभी को इसे स्वीकार कर लेना चाहिए, तभी जीवन में सुख-शांति मिल सकती है।
2. जो व्यक्ति अपने माता-पिता की सेवा करते हैं, उसे लोक-परलोक में मान-सम्मान मिलता है।
3. एक राजा को अपने पुत्र और अपनी प्रजा में भेदभाव नहीं करना चाहिए।
4. अपने गुरु के लिए मान-सम्मान और प्रेम व्यक्ति को श्रेष्ठ इंसान बना सकता है।
5. धर्म के कई द्वार हैं, संतजन उन मार्गों या रास्तों की बात करते हैं जो उन्हें मालूम होता है, लेकिन सभी मार्गों का आधार आत्म संयम है।
6. मुश्किल हालात इस जीवन चक्र का नियम है। बिना परेशान हुए इनका सामना करने पर ही सफलता मिलती है।
7. सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने वाली छोटी सी चींटी भी एक हाथी से ज्यादा शक्तिशाली हो जाती है।
8. अगर कोई महान व्यक्ति अधर्म और अन्याय का साथ देता है तो धर्म के आगे उसे झुकना ही पड़ता है।
9. सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं है, बल्कि कठिन परिश्रम करके समाज का कल्याण करने के लिए होता है।
10. समय अत्यधिक बलवान है, एक क्षण में समस्त परिस्थितियां बदल जाती हैं।

महाभारत की इन लाइफ मैनेजमेंट टिप्स के बारे में भी पढ़ें

सुखी और सफल जीवन के लिए हमेशा ध्यान रखें विदुर नीति के ये 10 सूत्र

यमराज के अवतार थे महात्मा विदुर, जानिए उनकी नीतियों से जुड़ी कुछ खास लाइफ मैनेजमेंट टिप्स

विदुर नीति: जानिए कैसा अन्न, स्त्री, योद्धा और तपस्वी प्रशंसा के योग्य होते हैं

विदुर नीति: पैसों का निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

विदुर नीति: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 8 गुण, सभी लोग करते हैं उसकी प्रशंसा

विदुर नीति: जीना चाहते हैं लंबी उम्र तो आज ही छोड़ दें ये 6 अवगुण

चाहते हैं सफलता और सुख तो हमेशा ध्यान रखें महात्मा विदुर की बताई ये 4 बातें

विदुर नीति: ये 3 काम करके कमाया गया पैसा हमें और परिवार को हमेशा दुख ही पहुंचाता है

विदुर नीति: दूसरों पर निर्भर और क्रोधी व्यक्ति सहित ये 6 लोग हमेशा दुखी रहते हैं

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 7 दिसंबर 2025: 2 ग्रह बदलेंगे राशि, बनेंगे 4 शुभ योग, जानें राहुकाल का समय
Unique Temple: इस त्रिशूल में छिपे हैं अनेक रहस्य, इसके आगे वैज्ञानिक भी फेल, जानें कहां है ये?