वास्तु टिप्स: किस दिशा के कमरे या दीवार पर में कौन-सा रंग करना चाहिए?

Published : Feb 05, 2021, 10:23 AM IST
वास्तु टिप्स: किस दिशा के कमरे या दीवार पर में कौन-सा रंग करना चाहिए?

सार

वास्तु शास्त्र में घर के रंगों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। वास्तु के अनुसार घर में कलर करने से सुख-समृद्धि आती है।

उज्जैन. घर के बाहर हमें हल्के नीले, सफेद, पीले, नारंगी, क्रीम आदि लाइट रंगों का उपयोग करना चाहिए परंतु घर के भीतर हर कमरे और उसकी दीवारों का रंग तो वास्तु अनुसार ही चयन करना चाहिए, क्योंकि रंगों का हमारे जीवन पर बहुत ज्यादा असर होता है। जानिए किस दिशा के कमरों में कौन-सा रंग प्रयोग करना चाहिए…

1. उत्तर दिशा- घर का उत्तर दिशा वाला भाग जल तत्व प्रधान होता है। इसे धन और लक्ष्मी का स्थान भी कहा जाता है अत: इस स्थान को स्वच्छ, पवित्र और खाली रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार इसकी साज-सजा में हल्के हरे रंग या पिस्ता हरे रंग का प्रयोग किया जाना चाहिए। हालांकि आप आसमानी रंग का प्रयोग भी कर सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
2. उत्तर-पूर्व - उत्तर-पूर्व को ईशान कोण कहते हैं। इस दिशा में देवता निवास करते हैं। इस दिशा में आकाश ज्यादा खुला होता है। इस दिशा की दीवार या कमरे में आसमानी, सफेद या हल्के बैंगनी रंग का होना चाहिए।
3. पूर्व- पूर्व की दीवार पर सफेद या हल्का नीला रंग कर सकते हैं।
4. दक्षिण-पूर्व- घर का दक्षिण-पूर्व का भाग अग्नि तत्व का माना जाता है। इस स्थान की साज-सज्जा में नारंगी, पीले या सफेद रंग का प्रयोग उचित होता है। इसे आग्नेय कोण कहते हैं। यह किचन का स्थान है।
5. दक्षिण- दक्षिण भाग में नारंगी रंग का प्रयोग करना चाहिए। इससे स्फूर्ति और उत्साह बना रहेगा। यदि यहां शयन कक्ष है तो गुलाबी रंग का प्रयोग कर सकते हैं।
6. दक्षिण-पश्चिम- दक्षिण-पश्चिम की दीवार या कक्ष को नैऋत्य कोण कहा जाता है। इसमें भूरे, ऑफ व्हाइट या भूरा या हरा रंग प्रयोग करना चाहिए।
7. पश्चिम- पश्चिम की दीवार या कक्ष के लिए नीले रंग की सलाह दी जाती है। आप नीले रंग के साथ बहुत कम मात्रा में सफेद रंग का उपयोग भी कर सकते हैं। यह वरुणदेव का स्थान भी माना जाता है, जो जल के देवता हैं।
8. पश्चिम-उत्तर- इसे वायव्य कोण कहते हैं। वायव्य दिशा में बने ड्राइंग रूम में हलका स्लेटी, सफेद या क्रीम रंग का प्रयोग भी किया जा सकता है।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

किचन में हो वास्तु दोष तो करना पड़ता है अनेक परेशानियों का सामना, आजमाएं ये टिप्स

वास्तु टिप्स: घर में किस जगह लगानी चाहिए पितरों की तस्वीर और कहां नहीं?

इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख दूर कर सकते हैं ऑफिस का वास्तु दोष

हमारे भाग्य पर भी बुरा असर डालता है घर का वास्तु दोष, इससे बचने के लिए रखें इन 10 बातों का ध्यान

वास्तु टिप्स: किस दिशा में होनी चाहिए घर की खिड़कियां और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

पति पत्नी में होता है विवाद तो घर में रखें फेंगशुई के लव बर्डस, लाइफ में बना रहेगा रोमांस

वास्तु टिप्स: अगर आपके घर का मुख्य दरवाजा उत्तर की ओर है तो इन बातों का रखें खास ध्यान

वास्तु टिप्स: घर में किस रंग की बांसुरी कहां रखने से आपको क्या फायदा हो सकता है, जानिए

घर में रखें फेंगशुई का खास गैजेट ‘वू लू्’, इससे सेहत पर होगा पॉजिटिव असर

वास्तु टिप्स: दक्षिणमुखी है आपका मकान तो अशुभ फल से बचने के लिए करें ये उपाय

लाइफ की छोटी-छोटी परेशानियां दूर कर सकते हैं ये वास्तु टिप्स, हो सकता है धन लाभ भी

घर की छत में दोष हो तो करना पड़ता है अनेक परेशानियों का सामना, ध्यान रखें ये वास्तु टिप्स

ड्राइंग रूम होता है बहुत खास, शुभ फल पाने के लिए यहां कौन-कौन से चित्र लगा सकते हैं?

कैसे मकान पर होता है शनि का प्रभाव, क्या होता है ऐसे घर में रहने से?

ये छोटे-छोटे वास्तु टिप्स दूर कर सकते हैं आपकी परेशानियां, घर में बनी रहेगी खुशहाली

परिवार के सदस्य अक्सर बीमार रहते हैं तो वास्तु दोष भी हो सकता है इसका कारण, ध्यान रखें ये बातें

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम