10 जून को है ज्येष्ठ अमावस्या, जानिए आखिर क्या है इस दिन का महत्व

Published : Jun 09, 2021, 08:56 AM ISTUpdated : Jun 09, 2021, 10:14 AM IST
10 जून को है ज्येष्ठ अमावस्या, जानिए आखिर क्या है इस दिन का महत्व

सार

10 जून, गुरुवार को ज्येष्ठ मास की अमावस्या है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन पर तीर्थ स्नान, दान और व्रत करने का महत्व बताया गया है। ऐसा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हर तरह के पाप और दोष दूर हो जाते हैं। साथ ही कई गुना पुण्य मिलता है।

उज्जैन. 10 जून, गुरुवार को ज्येष्ठ मास की अमावस्या है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इस दिन पर तीर्थ स्नान, दान और व्रत करने का महत्व बताया गया है। ऐसा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हर तरह के पाप और दोष दूर हो जाते हैं। साथ ही कई गुना पुण्य मिलता है। इस अमावस्या पर भगवान शिव-पार्वती, विष्णुजी और वट वृक्ष की पूजा की परंपरा है। इसलिए ज्येष्ठ महीने की अमावस्या को पुराणों में बहुत ही खास माना गया है।

अमावस्या पर तृप्त होते है पितर
- धर्म ग्रंथों में ज्येष्ठ मास की अमावस्या को बहुत ही खास माना गया है। इस महीने में भीषण गर्मी पड़ती है। इसलिए इस मास में जरूरतमंदों को ठंडे पेय पदार्थों का दान करना चाहिए और जूते-चप्पल व छातों का दान करना चाहिए।
- इस तिथि पर तीर्थ स्नान के साथ ही तर्पण और श्रद्धा अनुसार अन्न एवं जल दान करने से पितर तृप्त होते हैं। इस दिन सुबह जल्दी उठकर तीर्थ स्नान करना चाहिए। इसके बाद सूर्य को अर्घ्य देकर पितरों की शांति के लिए तर्पण करना चाहिए।
- इसके बाद ब्राह्मण भोजन और जल दान का संकल्प लेना चाहिए। दिन में अन्न और जल दान करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ संतुष्ट होते हैं और परिवार में समृद्धि आती है।

दांपत्य सुख के लिए शिवजी की पूजा
जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में परेशानियां हो उनके लिए भी ये तिथि बहुत खास है। ऐसे लोगों को इस दिन सफेद कपड़े पहनकर शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। भगवान शिव की पूजा हर परेशानी दूर हो जाती है। नारद पुराण में इस दिन वट पूजा का विधान बताया गया है। इस दिन महिलाएं श्रृंगार करके पति की लंबी उम्र की कामना से वट वृक्ष यानी बरगद की पूजा की करती हैं।

हिंदू धर्म ग्रंथों की इन शिक्षाओं के बारे में भी पढ़ें

श्रीमद्भागवत: ये 3 बातें बर्बाद कर सकती हैं आपका जीवन, इनका तुरंत त्याग कर देना चाहिए

ये खास पूजा किए बिना नहीं हो सकता तुला राशि के लोगों का विवाह, जानिए ऐसा क्यों?

अशुभ ही नहीं शुभ संकेत भी देती हैं छींक, जानिए इससे जुड़े कुछ विशेष शकुन-अपशकुन

पैरों में क्यों नहीं पहने जाते सोने के आभूषण? जानिए इसका धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

परंपरा: यज्ञ और हवन में आहुति देते समय स्वाहा क्यों बोला जाता है?

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 7 दिसंबर 2025: 2 ग्रह बदलेंगे राशि, बनेंगे 4 शुभ योग, जानें राहुकाल का समय
Unique Temple: इस त्रिशूल में छिपे हैं अनेक रहस्य, इसके आगे वैज्ञानिक भी फेल, जानें कहां है ये?