विदुर नीति से जानिए वो कौन-से काम हैं, जिन्हें करने वाले लोग मूर्ख कहलाते हैं

Published : Mar 03, 2021, 02:01 PM IST
विदुर नीति से जानिए वो कौन-से काम हैं, जिन्हें करने वाले लोग मूर्ख कहलाते हैं

सार

महाभारत में धृतराष्ट्र और विदुर के संवाद बताए गए हैं। इन संवादों में विदुर ने जीवन को सुखी बनाने के सूत्र बताए हैं। इन्हीं सूत्रों को विदुर नीति के नाम से जाना जाता है।

उज्जैन. विदुर ने धृतराष्ट्र नीतियों में बताया था कि हमें किन कामों से बचना चाहिए और कौन-से काम जरूर करना चाहिए। महात्मा विदुर ने अपनी नीतियों में ये भी बताया है कि कौन-से काम करने वाले लोगों मूर्ख होते हैं और क्यों। जानिए विदुर द्वारा बताई गई कुछ खास नीतियां...

श्लोक- 1
अमित्रं कुरुते मित्रं मित्रं द्वेष्टि हिनस्ति च।
कर्म चारभते दुष्टं तमाहुर्मूढचेतसम् ॥

अर्थ- जो व्यक्ति शत्रु से दोस्ती करता तथा मित्र और शुभचिंतकों को दुःख देता है, उनसे ईर्ष्या-द्वेष करता है। सदैव बुरे कार्यों में लिप्त रहता है, वह मूर्ख कहलाता है।

श्लोक- 2
संसारयति कृत्यानि सर्वत्र विचिकित्सते।
चिरं करोति क्षिप्रार्थे स मूढो भरतर्षभ॥

अर्थ- जो व्यक्ति अनावश्यक कर्म करता है, सभी को संदेह की दृष्टि से देखता है, आवश्यक और शीघ्र करने वाले कार्यो को विलंब से करता है, वह मूर्ख कहलाता है।

श्लोक- 3
अनाहूत: प्रविशति अपृष्टो बहु भाषेते।
अविश्चस्ते विश्चसिति मूढचेता नराधम:॥

अर्थ- मूर्ख व्यक्ति बिना आज्ञा लिए किसी के भी कक्ष में प्रवेश करता है, सलाह माँगे बिना अपनी बात थोपता है तथा अविश्वसनीय व्यक्ति पर भरोसा करता है।

श्लोक- 4
परं क्षिपति दोषेण वर्त्तमानः स्वयं तथा।
यश्च क्रुध्यत्यनीशानः स च मूढतमो नरः॥

अर्थ- जो अपनी गलती को दूसरे की गलती बताकर स्वयं को बुद्धिमान बताता है तथा अक्षम होते हुए भी क्रुद्ध होता है, वह महामूर्ख कहलाता है।

विदुर नीति के बारे में ये भी पढ़ें

विदुर नीति: स्त्री और आलसी सहित इन 4 लोगों को भूलकर भी धन नहीं देना चाहिए

विदुर नीति: किन 2 लोगों को समाज में सम्मान नहीं मिलता और धन के 2 दुरुपयोग कौन-से हैं?

विदुर नीति: जानिए कैसा अन्न, स्त्री, योद्धा और तपस्वी प्रशंसा के योग्य होते हैं

विदुर नीति: पैसों का निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

विदुर नीति: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 8 गुण, सभी लोग करते हैं उसकी प्रशंसा

विदुर नीति: जीना चाहते हैं लंबी उम्र तो आज ही छोड़ दें ये 6 अवगुण

चाहते हैं सफलता और सुख तो हमेशा ध्यान रखें महात्मा विदुर की बताई ये 4 बातें

विदुर नीति: ये 3 काम करके कमाया गया पैसा हमें और परिवार को हमेशा दुख ही पहुंचाता है

विदुर नीति: दूसरों पर निर्भर और क्रोधी व्यक्ति सहित ये 6 लोग हमेशा दुखी रहते हैं

यमराज के अवतार थे महात्मा विदुर, जानिए उनकी नीतियों से जुड़ी कुछ खास लाइफ मैनेजमेंट टिप्स

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश