चाणक्य नीति: किस व्यक्ति के लिए कोई स्थान दूर नहीं और किसका कोई शत्रु नहीं होता?

Published : Mar 02, 2021, 11:13 AM IST
चाणक्य नीति: किस व्यक्ति के लिए कोई स्थान दूर नहीं और किसका कोई शत्रु नहीं होता?

सार

आचार्य चाणक्य न सिर्फ कुशल कूटनीतिज्ञ थे बल्कि वे एक लाइफ मैनेजमेंट गुरु भी थे। उन्होंने चाणक्य नीति में कई ऐसे सूत्रों के बारे में बताया है, जिनसे हम परेशानियों से बच सकते हैं। ये नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं।

उज्जैन. आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि किन लोगों को कोई स्थान दूर नहीं होता और किस व्यक्ति का कोई शत्रु नहीं होता। आगे जानिए इस नीति के बारे में…

1. व्यवसायी के लिए कोई स्थान दूर नहीं

जो व्यक्ति व्यवसाय करता है, उसके लिए कोई भी स्थान दूर नहीं होता, क्योंकि उसे इस काम से फायदा होता है और फायदा होने की लालसा में उसे कोई भी स्थान दूर नहीं लगता और वो खुशी-खुशी दूर स्थान तक चला जाता है।
 
2. विद्वान के लिए विदेश कैसा

विद्वान व्यक्ति देश, काल और परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल लेता है। ऐसा व्यक्ति अपने देश में हो या विदेश में, वो सभी को अपना बना लेता है। उसके इसी गुण के कारण विदेश भी उसके लिए अपने देश के समान ही हो जाता है।

3. मधुर वचन बोलने वाले का शत्रु कौन

जो व्यक्ति मीठे वचन बोलता है यानी सभी को अपनी वाणी से संतुष्ट रखता है, ऐसे व्यक्ति का कोई शत्रु नहीं होता। सभी लोग उसके मित्र होते हैं।

4. समर्थ को भार कैसा

जो व्यक्ति समर्थ यानी धन-बल से सक्षम है, उसके लिए कोई भी काम भार नहीं होता, क्योंकि वह धन-बल से सभी काम आसानी से करवा लेता है। इसके विपरीत जिन लोगों के पास पैसा नहीं है उनके लिए छोटा-सा काम भी बोझ बन जाता है।

चाणक्य नीति के बारे में ये भी पढ़ें

चाणक्य नीति: सुंदरता, विद्या और धन किन परिस्थितियों में व्यर्थ माने जाते हैं?

चाणक्य नीति: पिता के अलावा इन 4 को भी उन्हीं के समान ही आदर और सम्मान देना चाहिए

चाणक्य नीति: जानिए हमें, शेर, बगुले, गधे, मुर्गे, कौए और कुत्ते से क्या सीखना चाहिए?

चाणक्य नीति: कैसे लोग हमेशा गरीब नहीं रहते और किन लोगों का कभी विवाद नहीं होता?

चाणक्य नीति: झगड़ालू पत्नी, मूर्ख पुत्र और विधवा पुत्री सहित ये 6 दुख अग्नि के समान जलाते हैं

चाणक्य नीति: जानिए सबसे बड़ा तप, सुख, रोग और धर्म कौन-सा है?

कैसे वृक्ष, स्त्री और राजा जल्दी ही नष्ट हो जाते हैं? जानिए इस चाणक्य नीति से

चाणक्य नीति: झूठ और लालच के अलावा ये 3 अवगुण महिलाओं के स्वभाव में होते हैं

चाणक्य नीति: महिला अगर कोई गलती करें तो उसका परिणाम किसे भुगतना पड़ता है?

चाणक्य नीति: ये 3 कामों में कभी शर्म नहीं करनी चाहिए नहीं तो भविष्य में परेशान होना पड़ सकता है

चाणक्य नीति: इन 4 चीजों से सिर्फ पल भर का ही आनंद मिल पाता है

चाणक्य नीति: विद्यार्थी और नौकर सहित ये 6 लोग अगर सो रहे हो तो तुरंत उठा देना चाहिए

चाणक्य नीति: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 5 गुण, वह विपरीत समय में भी कभी दुखी नहीं होता

चाणक्य नीति: कौन होता है भ्रष्ट स्त्री, लालची व्यक्ति, मूर्ख और चोर का सबसे बड़ा शत्रु?

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज