यमराज के अवतार थे महात्मा विदुर, जानिए उनकी नीतियों से जुड़ी कुछ खास लाइफ मैनेजमेंट टिप्स

Published : Jan 11, 2021, 10:06 AM IST
यमराज के अवतार थे महात्मा विदुर, जानिए उनकी नीतियों से जुड़ी कुछ खास लाइफ मैनेजमेंट टिप्स

सार

महात्मा विदुर महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक थे। वे स्वयं यमराज के अवतार थे। इनका जन्म महाराज विचित्रवीर्य की दासी के गर्भ से हुआ था। विदुर नीति महाभारत का एक प्रमुख भाग है, ये नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं।

उज्जैन. विदुर बड़े ही बुद्धिमान, नीतिज्ञ, धर्मज्ञ, विद्वान, सदाचारी एवं भगवदभक्त थे। विदुर नीति महाभारत का एक प्रमुख भाग है, जिसमें महात्मा विदुर ने राजा धृतराष्ट्र को लोक-परलोक में कल्याण करने वाली बातें बताई हैं। ये नीतियां आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। जानिए कुछ प्रमुख विदुर नीति…

श्लोक 1

निषेवते प्रशस्तानी निन्दितानी न सेवते।
अनास्तिकः श्रद्धान एतत् पण्डितलक्षणम्।।

अर्थ- जो अच्छे कर्म करता है और बुरे कर्मों से दूर रहता है, साथ ही जो ईश्वर में भरोसा रखता है और श्रद्धालु है, उसके ये सद्गुण पंडित होने के लक्षण हैं।

श्लोक 2

न ह्रश्यत्यात्मसम्माने नावमानेन तप्यते।
गंगो ह्रद इवाक्षोभ्यो य: स पंडित उच्यते।।

अर्थ- जो अपना आदर-सम्मान होने पर ख़ुशी से फूल नहीं उठता और अनादर होने पर क्रोधित नहीं होता तथा गंगाजी के कुण्ड के समान जिसका मन अशांत नहीं होता, वह ज्ञानी कहलाता है।

श्लोक 3

अनाहूत: प्रविशति अपृष्टो बहु भाषते।
अविश्वस्ते विश्वसिति मूढ़चेता नराधम: ।।

अर्थ- मूढ़ चित्त वाला नीच व्यक्ति बिना बुलाये ही अंदर चला आता है, बिना पूछे ही बोलने लगता है तथा जो विश्वाश करने योग्य नहीं हैं उनपर भी विश्वास कर लेता है।

श्लोक 4

अर्थम् महान्तमासाद्य विद्यामैश्वर्यमेव वा।
विचरत्यसमुन्नद्धो य: स पंडित उच्यते।।

अर्थ- जो बहुत धन, विद्या तथा ऐश्वर्यको पाकर भी इठलाता नहीं चलता, वह पंडित कहलाता है।

श्लोक 5

एक: पापानि कुरुते फलं भुङ्क्ते महाजन: ।
भोक्तारो विप्रमुच्यन्ते कर्ता दोषेण लिप्यते।।

अर्थ- मनुष्य अकेला पाप करता है और बहुत से लोग उसका आनंद उठाते हैं। आनंद उठाने वाले तो बच जाते हैं; पर पाप करने वाला दोष का भागी होता है।

विदुर नीति के बारे में ये भी पढ़ें

विदुर नीति: जानिए कैसा अन्न, स्त्री, योद्धा और तपस्वी प्रशंसा के योग्य होते हैं

विदुर नीति: पैसों का निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

विदुर नीति: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 8 गुण, सभी लोग करते हैं उसकी प्रशंसा

विदुर नीति: जीना चाहते हैं लंबी उम्र तो आज ही छोड़ दें ये 6 अवगुण

चाहते हैं सफलता और सुख तो हमेशा ध्यान रखें महात्मा विदुर की बताई ये 4 बातें

विदुर नीति: ये 3 काम करके कमाया गया पैसा हमें और परिवार को हमेशा दुख ही पहुंचाता है

विदुर नीति: दूसरों पर निर्भर और क्रोधी व्यक्ति सहित ये 6 लोग हमेशा दुखी रहते हैं

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश