Sawan: में हरे रंग की चूड़ियां और कपड़े क्यों पहनती हैं महिलाएं, क्या है इस परंपरा का कारण?

Published : Aug 05, 2021, 09:53 AM ISTUpdated : Aug 05, 2021, 10:41 AM IST
Sawan: में हरे रंग की चूड़ियां और कपड़े क्यों पहनती हैं महिलाएं, क्या है इस परंपरा का कारण?

सार

इन दिनों भगवान शिव का प्रिय सावन (Sawan) मास चल रहा है, जो 22 अगस्त तक रहेगा। इस महीने का शिव (Shiva) भक्तों को पूरे साल इंतजार रहता है। इस महीने में शिव भक्ति अपने चरम पर होती है। भक्त विभिन्न उपायों से महादेव (Mahadev) को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। इस महीने से जुड़ी कई परंपराएं (Tradition) और मान्यताएं हैं। इनमें से कुछ परंपराओं का धार्मिक, वैज्ञानिक तो कुछ का मनोवैज्ञानिक कारण है। भक्त इन परंपराओं का पालन पूरी भक्ति व श्रृद्धा से करते हैं। 

उज्जैन. सावन मास की एक परंपरा के अनुसार महिलाओं द्वारा हरे रंग की चूड़ियां और कपड़े विशेष रूप से पहने जाते हैं। आगे जानिए इस परंपरा से जुड़ी खास बातें…

सावन (Sawan) में हरे रंग का महत्व
- सावन के महीने में बारिश होती है, जिसकी वजह से आसपास के वातावरण में हरियाली होती है। हरेभरे पेड़ पौधे आंखों को सुकून देने का काम करते हैं। हालांकि हरे रंग का धार्मिक महत्व भी है।
- सावन (Sawan) में विशेष रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। पूजा में विवाहित महिलाएं माता पार्वती को श्रृगांर के समान में हरि रंग की चूड़ियां अर्पित करती हैं। कहा जाता है कि हरा रंग पति और पत्नी के बीच प्रेम की बढ़ाता है।
- सावन के महीने में हरे रंग की चूड़ियां और कपड़े पहनने की परंपरा है। हरे रंग को सुहाग का प्रतीक माना जाता है। इस महीने में हरियाली तीज, हरियाली अमावस्या जैसे त्योहारों में हरा रंग धारण किया जाता है।
- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बुध ग्रह हरे रंग का प्रतिनिधित्व करता है। मान्यता है कि कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए हरे रंग को पहनना चाहिए। इससे व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है। बुध की स्थिति मजबूत होने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

सावन मास के बारे में ये भी पढ़ें

Sawan: 5 और 6 अगस्त को है शिव पूजा के लिए है शुभ तिथि, इस दिन करें ये आसान उपाय

Sawan: 600 साल पुराना है इस शिव मंदिर का इतिहास, यमुना नदी के किनारे है स्थित

Sawan: विश्व प्रसिद्ध है उज्जैन के महाकाल मंदिर की भस्मारती, आखिर क्यों चढ़ाई जाती है महादेव को भस्म?

Sawan: किसने और क्यों की थी भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महामृत्युंजय मंत्र की रचना?

Sawan: अरब सागर में स्थित है ये शिव मंदिर, दिन में 2 बार समुद्र में डूब जाता है, शिवपुराण में भी है वर्णन

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश