विदुर नीति: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 10 गुण, वो हमेशा रहता है सुखी और उसे मिलता है मोक्ष

Published : Jun 29, 2021, 09:05 AM ISTUpdated : Jun 29, 2021, 10:35 AM IST
विदुर नीति: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 10 गुण, वो हमेशा रहता है सुखी और उसे मिलता है मोक्ष

सार

महात्मा विदुर महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक थे। विदुर नीति के अंतर्गत नीति सिद्धांतों का सुंदर वर्णन है। विदुर ने अपनी नीतियों के जरिए मनुष्य के सुखी जीवन का सार बताने की कोशिश की है।

उज्जैन. जो व्यक्ति विदुर नीति का पालन अपने जीवन में अपना लेता है तो संसार में उससे सुखी और कोई नहीं हो सकता है। अपने एक श्लोक में विदुर ने यह बताया है कि जिस व्यक्ति के अंदर 10 गुण होते हैं उसे स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। यह श्लोक इस प्रकार है-

गृहीतवाक्यो नयविद् वदान्यः शेषान्नभोक्ता ह्यविहिंसकश्च। 
नानर्थकृत्याकुलितः कृतज्ञः सत्यो मृदुः स्वर्गमुपैति विद्वान्।। 

1. जो मानता है अपने बड़ों का कहना
विदुर के अनुसार, जो व्यक्ति बड़ों की आज्ञा का पालन करता है वह व्यक्ति जीवन में कभी धोखा नहीं खाता है। साथ ही यह सम्मान का प्रतीक भी होता है। ऐसे व्यक्ति को सभी बड़ों से प्रेम मिलता है। 

2. नीतिज्ञ
जो व्यक्ति नीतियों का पालन सही कुशल ढंग से करता है। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में उच्च आदर्शों को स्थापित करता है। ऐसा व्यक्ति परम ज्ञानी होता है। ऐसे व्यक्ति को मृत्यु के पश्चात स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है।

3. दाता 
दान-पुण्य करने वाला व्यक्ति कोमल हृदय का होता है। ऐसे लोग बहुत पुण्य आत्मा होते हैं। ऐसे लोगों पर सदैव ईश्वर की अनुकंपा बनी रहती है और मृत्यु के पश्चात स्वर्गलोक जाते हैं।

4. यज्ञशेष अन्न का भोजन करने वाला 
विदुर नीति के अनुसार, जो व्यक्ति यज्ञ शेष अन्य का भोजन करता है। ऐसे व्यक्ति को मृत्यु के बाद स्वर्ग की प्राप्ति होती है। 

5. अहिंसा का पालन करने वाला 
विदुर नीति के अनुसार, जो व्यक्ति जीवनभर अहिंसा के मार्ग पर चलता है। वह व्यक्ति पुण्य आत्मा होता है। उसे मृत्यु के बाद स्वर्ग में जगह मिलती है। 

6. बुरे कर्मों से दूर रहने वाला
जो व्यक्ति बुरे कर्मों से दूर रहता है। किसी का भी अहित नहीं करता है। ऐसे व्यक्ति को निश्चित रूप में स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है। 

7. कृतज्ञ 
कृतज्ञ व्यक्ति को हमेशा स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। ऐसा व्यक्ति बेहद ही संतोषी स्वभाव का होता है और भगवान के प्रति कृतज्ञता का भाव रखता है। 

8. सच बोलने वाला
सच बोलने वाला व्यक्ति मृत्यु के पश्चात स्वर्गलोक को प्राप्त करता है। ऐसा व्यक्ति हृदय से स्पष्टवादी होता है और निडर होता है।

9. ईमानदार
ईमानदार व्यक्ति समाज की नजरों में सम्मानित होता है। सभी लोग ऐसे व्यक्ति पर भरोसा करते हैं। ऐसे व्यक्ति मृत्यु के के पश्चात् स्वर्ग लोक को जाते हैं।

10. विनम्र स्वभाव वाला विद्वान 
कई लोगों को विद्वान होने के बाद अहम भाव आ जाता है। जबकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो विद्वान होने के साथ-साथ विनम्र भी होते हैं। विदुर जी कहते हैं कि ऐसे विनम्र स्वभाव वाले व्यक्ति को स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

विदुर नीति के बारे में ये भी पढ़ें

विदुर नीति: धन का सही प्रबंधन करने से ही होता है फायदा, इन बातों का भी रखें ध्यान

सुखी और सफल जीवन के लिए हमेशा याद रखें महात्मा विदुर की ये 4 नीतियां

विदुर नीति: इन 4 लोगों का जीवन बहुत जल्दी नष्ट हो जाता है, जानिए क्यों होता है ऐसा

विदुर नीति: जिस व्यक्ति में होते हैं ये 3 गुण, उसे सदैव मिलता है मान-सम्मान और सुख-शांति

विदुर नीति: इन 4 लोगों से सलाह लेने से बचना चाहिए, नहीं तो फंस सकते हैं मुसीबत में

 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम