Kal Ka Rashifal 7 June 2026: विषकुंभ योग बढ़ाएगा 4 राशि वालों की परेशानी, पढ़ें कल का राशिफल

Published : Jun 06, 2026, 03:45 PM IST
7 June 2026 Ka Rashifal

सार

Kal Ka Rashifal In Hindi: 7 जून 2026 को किस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे? इस दिन कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे? 7 जून को कितनी राशियों को नुकसान हो सकता है?

7 June 2026 Ka Rashifal: 7 जून 2026 रविवार को कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं करेगा। इस दिन वैधृति, विषकुंभ, मातंग और राक्षस नाम 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। इनका सभी योगों का असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

ये भी पढ़ें-
सूर्य गोचर 2026: 15 जून से बढ़ेगी 4 राशियों की चुनौतियां-मिल सकती है बुरी खबर

मेष राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों की व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और घर की सुख-सुविधाओं पर ध्यान देंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह संबंधी चर्चा आगे बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं।

ये भी पढ़ें-
लक्ष्मी-नारायण योग देगा गुड न्यूज, 4 राशियों पर बरसेगा धन-जॉब में मिलेगा प्रमोशन

वृषभ राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत होगी। आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखें। करियर को लेकर चल रही चिंताएं कम हो सकती हैं।

मिथुन राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि वालों के वैवाहिक जीवन में तालमेल और बेहतर होगा। नए लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। दिन सामान्य और संतुलित रहेगा। उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कर्क राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। जरूरी कामों में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अनुचित लोगों की संगति से दूरी बनाए रखें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है।

सिंह राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोग नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। कमर दर्द या थकान महसूस हो सकती है। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। प्रियजन के साथ उपहारों का लेन-देन हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन पहले से सुखद रहेगा।

कन्या राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों को माता की ओर से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यापार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। महंगी वस्तुओं की खरीदारी का विचार बन सकता है।

तुला राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोग खान-पान में सावधानी रखें, पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से खुश रहेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग विवादों से दूरी बनाकर रखें। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है। धैर्य और विवेक से काम लेने पर तनाव कम होगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को प्राथमिकता देंगे। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।

धनु राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। छोटे व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। मीडिया, लेखन और पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। इनकम में वृद्धि के संकेत हैं।

मकर राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोग दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। सिरदर्द की शिकायत हो सकती है। दिनभर कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। मौसम परिवर्तन का असर सेहत पर पड़ेगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को परेशानियों का अनुभव हो सकता है।

कुंभ राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि वालों के लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशिफल 7 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)

इस राशि के लोग अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। जीवनसाथी को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है। कुछ लोग आपकी प्रगति में रुकावट डालने का प्रयास कर सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बिगड़ सकती है। संतान पर नजर रखें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

पन्ना पहनने के बाद दिखें ये 5 संकेत, समझें शुरू हो गए अच्छे दिन
सूर्य गोचर 2026: 15 जून से बढ़ेगी 4 राशियों की चुनौतियां-मिल सकती है बुरी खबर