सैलरी आते ही आप भी करते हैं ये 3 गलतियां? कंगाल होते देर नहीं लगेगी

Published : Jun 06, 2026, 10:17 AM IST
Salary Day Wealth Tips

सार

Wealth Management Tips: सैलरी आते ही कौन-सी गलतियां करने से बचना चाहिए? क्या कमाई का कुछ हिस्सा दान-पुण्य में लगाना शुभ माना जाता है? सैलरी मिलने के बाद परिवार के बुजुर्गों का ध्यान रखना क्यों जरूरी माना गया है? 

Salary Day Vastu Tips: नौकरीपेशा लोगों के लिए सैलरी डे किसी त्योहार से कम नहीं होता। जैसे ही अकाउंट में सैलरी क्रेडिट होती है लोग उसे खर्च करने के बारे में सोचने लगते हैं। जबकि ये आदत बिल्कुल गलत है। ये आदत बहुत जल्दी आपकी आर्थिक परेशानी का कारण बन सकती है। धर्म शास्त्रों में भी ये माना जाता है कि पैसा कमाने के साथ-साथ उसे संभालना भी जरूरी है नहीं तो कंगाल होते देर नहीं लगती। आगे जानिए ऐसी 3 गलतियों के बारे में, जिन्हें सैलरी आने के बाद भूलकर भी नहीं करना चाहिए…

ये भी पढ़ें-
नाम के पहले अक्षर से जानें आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज?

थोड़ा पैसा दान-धर्म में भी लगाएं

अगर आप अपना पूरा पैसा अपनी जरूरतों व अन्य कामों में खर्च करते हैं ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं है। सनातन धर्म में अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान-धर्म में खर्च करना जरूरी माना गया है। ऐसा करने से आपकी कमाई में बरकत बनी रहती है और जो लोग ऐसा नहीं करते वे कितना भी कमा लें बहुत जल्दी कंगाल हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें-
इन डेट्स पर जन्मे लोग होते हैं सफल लीडर, राजनीति में कमाते हैं बड़ा नाम

पैसों का अनादर भूलकर न करें

हिंदू धर्म में धन को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इसलिए पैसों का सम्मान करना बहुत जरूरी माना जाता है। सैलरी आने के बाद गैरजरूरी कामों पर पैसा खर्च करना मां लक्ष्मी का अपमान करने जैसा ही है। कहा जाता है कि जहां धन का सम्मान नहीं होता, वहां लक्ष्मी का स्थायी वास नहीं रहता। इसलिए अपने पैसों को अनैतिक कामों में खर्च न करें।

घर के बुजुर्गों का भी रखें ध्यान

परिवार के बुजुर्गों को अपनी संतान से बहुत अपेक्षाएं होती हैं। अगर आप सैलरी आते ही सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं तो ये बिल्कुल गलत बात है। इस पैसों से सबसे पहले आपको अपने परिवार के बुजुर्गों की जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए। अगर उन्हें इसकी जरूरत न भी हो तो कमाई का थोड़ा पैसा उन्हें जरूर दें। इससे आपकी कमाई में बरकत बनी रहेगी और नुकसान होने की संभावना कम से कम होगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

नाम के पहले अक्षर से जानें आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज?
आज का राशिफल: 6 जून 2026 को राहु-चंद्रमा बनाएंगे ग्रहण योग, 5 राशि वालों को मिलेगी बुरी खबर