
6 June 2026 Ka Rashifal: 6 जून 2026 शनिवार को चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। साथ ही इस दिन इंद्र, वैधृति, सुस्थिर और वर्धमान नाम 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। चंद्रमा के राशि परिवर्तन के साथ-साथ इन 4 शुभ-अशुभ योगों का असर सभी लोगों के जीवन पर होगा। किसी के लिए शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Mrityu Panchak June 2026: कब से शुरू होगा मृत्यु पंचक, क्या ये अशुभ है? जानें पूरी डिटेल
घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने विवादों का समाधान निकलने से राहत महसूस होगी। आज आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। पिता के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे।
ये भी पढ़ें-
लक्ष्मी-नारायण योग देगा गुड न्यूज, 4 राशियों पर बरसेगा धन-जॉब में मिलेगा प्रमोशन
कमर दर्द या थकावट की समस्या परेशान कर सकती है। परिवारजन आपकी उपलब्धियों से प्रसन्न रहेंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचारों का टकराव संभव है।
करीबी लोगों की सलाह आपके काम आएगी। वैवाहिक जीवन में विश्वास को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति बन सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावट आने से मन परेशान रहेगा। आलस्य छोड़कर सक्रिय रहने का प्रयास करें। एकाग्रता की कमी महसूस होगी।
कम प्रयास में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से विचार करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिलने के संकेत हैं। तकनीकी और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। माता-पिता के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। बच्चों के साथ समय बिताकर खुशी मिलेगी। परिवार आपके निर्णयों का समर्थन करेगा। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। किसी मित्र या रिश्तेदार की आलोचना आपको परेशान करेगी।
व्यापार में धन संबंधी दबाव महसूस हो सकता है। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। अचानक मेहमानों के आगमन से दिन व्यस्त रहेगा। दांपत्य जीवन में संवाद की कमी के कारण गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। अनावश्यक यात्राओं से बचना बेहतर रहेगा।
परिवार में किसी अविवाहित सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ने के योग हैं। आप अपनी सूझबूझ से समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। समय का सदुपयोग आपको लाभ दिलाएगा। संतान पर नजर रखें।
विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। काम का दबाव मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। अधिक मसालेदार भोजन से पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
करियर में नए अवसर सामने आ सकते हैं। पहले दिया गया धन वापस मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। यदि किसी समस्या से परेशान हैं तो उसका समाधान मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
कीमती वस्तुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का व्यवहार आपको असंतुष्ट कर सकता है। आपकी सलाह दूसरों के काम आएगी।
लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। नए कार्यों को लेकर उत्साह बना रहेगा। एक साथ कई जिम्मेदारियां लेने से बचें। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। महिलाएं अपनी सेहत को लेकर अधिक जागरूक रहेंगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।