
Aaj Ke Shubh Muhurat: 10 नवंबर 2026, बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन भाई दूज, यम द्वितिया और चंद्रगुप्त पूजा का पर्व मनाया जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से इस दिन अतिगण्ड, सुकर्मा, सौम्य, ध्वांक्ष, अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 6 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए इस दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि की डिटेल…
भाई दूज के दिन भाई को तिलक लगाने के लिए शुभ समय का खास ध्यान रखा जाता है। इस बार 11 नवंबर को बहनें दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक भाई को तिलक लगा सकती हैं। इसके अलावा दिन में चौघड़िया के कुछ शुभ मुहूर्त भी रहेंगे। इन समयों में भी तिलक लगाना शुभ रहेगा।
- सुबह 10:48 से दोपहर 12:10 बजे तक
- दोपहर 2:55 से शाम 4:17 बजे तक
- शाम 4:17 से 5:39 बजे तक
बुधवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में, गुरु और केतु सिंह राशि में, मंगल कर्क राशि में, शनि मीन राशि में स्थित रहेगा। वहीं सूर्य और बुध तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शुक्र कन्या राशि में विराजमान रहेंगे।
विद्वावों की मानें तो बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। ऐसा करने से आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं।
बुधवार को राहुकाल दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 01 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, राहुकाल में कोई भी नया या शुभ काम शुरू करने से बचना चाहिए, नहीं तो बनता काम बिगड़ सकता है।
विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- अनुराधा और ज्येष्ठा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:42 AM
सूर्यास्त - 5:39 PM
चन्द्रोदय - Nov 11 8:22 AM
चन्द्रास्त - Nov 11 7:03 PM
इस दिन कुछ अशुभ समय भी रहेंगे। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, इन समयों में शुभ और नए काम शुरू करने से बचना चाहिए।
यम गण्ड - 8:04 AM – 9:26 AM
कुलिक - 10:48 AM – 12:10 PM
दुर्मुहूर्त - 11:48 AM – 12:32 PM
वर्ज्यम् - 05:51 PM – 07:38 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।