- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 11 November 2026: ध्वांक्ष योग से बचकर रहें 3 राशियां, बिगड़ सकता है बजट-दुघर्टना का भी भय
Aaj Ka Rashifal 11 November 2026: ध्वांक्ष योग से बचकर रहें 3 राशियां, बिगड़ सकता है बजट-दुघर्टना का भी भय
11 November 2026 Ka Rashifal: 11 नवंबर, बुधवार को भाई दूज का पर्व है और चित्रगुप्त पूजा भी इसी दिन की जाएगी। ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा बुधवार…

11 नवंबर 2026 का राशिफल
11 November 2026 Horoscope: 11 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया और तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से अतिगण्ड, सुकर्मा, सौम्य और ध्वांक्ष नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। जानिए मेष से मीन राशि तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल...

मेष राशिफल 11 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज सेहत कमजोर रहेगी। पेट में जलन महसूस होगी। घर की साफ-सफाई का ध्यान रखें। बच्चों की परेशानियों को समझने की कोशिश करें। किसी भी विरोधी को कमजोर समझने की गलती न करें। शाम को जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है।
वृषभ राशिफल 11 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। पार्टनरशिप में किए गए कामों से भी फायदा हो सकता है। परिवार में शादी या किसी शुभ कार्यक्रम को लेकर बातचीत हो सकती है। भाई-बहनों के साथ अपने रिश्ते अच्छे बनाए रखें।
मिथुन राशिफल 11 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
ऑफिस में सीनियर अधिकारियों की बातों को गंभीरता से लें। बेकार की बातों में समय बर्बाद न करें। रहस्यमयी विषयों को जानने में आपकी रुचि बढ़ सकती है। विरोधियों के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा।
कर्क राशिफल 11 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव न लें। विद्यार्थियों की रुचि कुछ नया सीखने में रहेगी। आपकी सलाह से दूसरे लोगों को फायदा हो सकता है। आपका अच्छा व्यवहार लोगों का दिल जीत लेगा। दोस्तों के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे। सामाजिक कामों में भी आपकी रुचि रहेगी।
सिंह राशिफल 11 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
बिजनेस में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो फायदा मिल सकता है। शेयर बाजार से भी लाभ होने की संभावना है। जरूरतमंदों की मदद पर पैसा खर्च हो सकता है। अपनी स्किल और काम करने की क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दें। दोस्तों का घर आना-जाना लगा रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Bhai Dooj 2026: क्या है भाई दूज की सही डेट? जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
कन्या राशिफल 11 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपका व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा। सरकारी और प्रशासन से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। अविवाहित लोगों के विवाह की बात पक्की हो सकती है।
x
तुला राशिफल 11 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
दोस्तों और करीबियों का सहयोग मिलेगा। मन में लंबे समय से चल रही परेशानी दूर हो सकती है। पति-पत्नी के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास दिखाने से बचें और परिवार के लोगों से बातचीत करते रहें।
वृश्चिक राशिफल 11 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
बिजनेस में किसी बड़े पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। मन के मुताबिक काम पूरे होने से खुशी मिलेगी। कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना सफल हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी और पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। पूजा-पाठ और धार्मिक कामों में मन लगेगा।
धनु राशिफल 11 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज काम आपकी उम्मीद के मुताबिक पूरे नहीं हो पाएंगे, जिससे निराशा हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाने में परेशानी आएगी। मां की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। दवाइयों पर खर्च बढ़ने की संभावना है। अपने गुस्से पर काबू रखें। बेकार के कामों में समय न गंवाएं।
मकर राशिफल 11 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
ऑफिस में काम का दबाव कम रहेगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी और धीरे-धीरे हालात बेहतर होंगे। पुराने दोस्तों की मदद से आर्थिक परेशानी दूर हो सकती है। रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों को कोई खास सम्मान मिल सकता है।
कुंभ राशिफल 11 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
पति-पत्नी के बीच चल रही परेशानियां दूर होंगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। मैनेजमेंट से जुड़े कामों में बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सेहत में भी सुधार होगा। काम करने के तरीके में बदलाव करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मीन राशिफल 11 नवंबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
किसी विवाद में फंसने की आशंका है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने में देरी हो सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ बहस करने से बचें। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। कोई जरूरी और लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।