Aaj Ka Panchang 16 February 2026: आज करें महाशिवरात्रि व्रत का पारण, नोट करें शुभ मुहूर्त

Published : Feb 16, 2026, 05:19 AM IST
Aaj Ka Panchang 16 February 2026

सार

16 February 2026 Rahu Kaal: 16 फरवरी, सोमवार को महाशिवरात्रि व्रत का पारणा किया जाएगा। इस दिन ग्रहों की युति से कईं शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे जिनका असर सभी लोगों पर होगा। आगे जानिए दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की पूरी जानकारी…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 16 फरवरी 2026, सोमवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शाम 5 बजकर 34 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन महाशिवरात्रि व्रत का पारणा किया जाएगा। वरियान, परिघ, सिद्धि, शुभ और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 16 फरवरी को किस दिशा में यात्रा न करें, साथ ही शुभ मुहूर्त की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ

महाशिवरात्रि 2026 पारण मुहूर्त

महाशिवरात्रि व्रत का पारण 16 फरवरी, सोमवार को किया जाएगा। पारण के शुभ मुहुर्त सुबह 06 बजकर 59 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 03 बजकर 24 मिनिट तक रहेगा। यानी भक्तों को पारण के लिए 8 घंटे 23 मिनिट का समय मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
First Solar Eclipse Of 2026: फरवरी में होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, कहां और कैसे देखें?

16 फरवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को चंद्रमा मकर राशि में, सूर्य, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल मकर राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा। यानी ग्रहों की स्थिति में कोई भी परिवर्तन आज नहीं होगा। सभी ग्रह यथावत रहेंगे।

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (16 February 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि फिर भी यात्रा करनी बहुत जरूरी हो तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी फूल खा कर घर से निकलना चाहिए। ऐसा करने से आपको यात्रा में कोई कष्ट नहीं होगा।

राहुकाल 16 फरवरी 2026 टाइमिंग

16 फरवरी, सोमवार को राहुकाल सुबह 08 बजकर 27 मिनिट से शुरू होगा जो 09 बजकर 51 मिनिट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहु काल को बहुत ही अशुभ समय माना गया है इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

16 फरवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा और श्रवण
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 7:02 AM
सूर्यास्त - 6:19 PM
चन्द्रोदय - Feb 16 6:11 AM
चन्द्रास्त - Feb 16 5:23 PM

16 फरवरी 2026 शुभ मुहूर्त

सुबह 07:02 से 08:27 तक
सुबह 09:51 से 11:16 तक
दोपहर 12:18 से 01:03 तक
शाम 04:54 से 06:19 तक
शाम 06:19 से 07:54 तक

16 फरवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 11:16 AM – 12:40 PM
कुलिक - 2:05 PM – 3:30 PM
दुर्मुहूर्त - 01:03 PM – 01:48 PM और 03:18 PM – 04:03 PM
वर्ज्यम् - 12:52 AM – 02:30 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 16 February 2026: 4 राशि वालों की लव लाइफ में आएगा ट्विस्ट, क्या लिखा आपके भाग्य में? आज का राशिफल
Weekly Horoscope 16 to 22 Feb 2026: Saptahik Rashifal, 4 राशि वालों को मिलेगा लाइफ पार्टनर, वीकली राशिफल से जानें 12 राशियों का भविष्य