
Aaj Ke Shubh Muhurat: 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी चतुर्दशी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से व्याघात, हर्षण, धूम्र और प्रजापति नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन बुध ग्रह तुला राशि में वक्री होगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा। इसका असर सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। आगे जानें पूरे दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल की टाइमिंग सहित पूरी डिटेल...
शनिवार को बुध तुला राशि में वक्री होगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन शनि और चंद्रमा मीन राशि में ग्रहण योग बनाए रखेंगे। इनके अलावा सूर्य और शुक्र तुला राशि में, मंगल और गुरु कर्क राशि में, शनि मीन राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Budh Vakri 2026: 14 नवंबर तक 4 राशियां सावधान, वक्री बुध बढ़ाएगा मुश्किलें, धन-सेहत की हानि, गलत फैसले पड़ेंगे भारी
दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। ये बहुत ही अचूक उपाय है, इससे आप यात्रा में आने वाली मुश्किलों से बच सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Financial Problems Astrology: 5 राशियों की जिंदगी में मचेगी उथल-पुथल! बैंक बैलेंस से लेकर रिश्तों तक पड़ेगा असर
24 अक्टूबर, शनिवार को राहुकाल सुबह 09 बजकर 21 मिनिट से 10 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल अशुभ समय है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ करने से बचना चाहिए।
विक्रम संवत- 2083
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:31 AM
सूर्यास्त - 5:50 PM
चन्द्रोदय - Oct 24 4:31 PM
चन्द्रास्त - Oct 25 5:22 AM
सुबह 07:56 से 09:21 तक
दोपहर 11:48 से 12:33 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:11 से 01:35 तक
दोपहर 03:00 से 04:25 तक
यम गण्ड - 1:35 PM – 3:00 PM
कुलिक - 6:31 AM – 7:56 AM
दुर्मुहूर्त - 08:02 AM – 08:47 AM
वर्ज्यम् - 06:27 AM – 08:01 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।