Kal Ka Panchang 24 October 2026: आज कौन-सी तिथि, शुभ योग हैं, किस दिशा में यात्रा करना खतरनाक?

Published : Oct 23, 2026, 03:55 PM ISTUpdated : Oct 23, 2026, 04:38 PM IST
Kal Ka Panchang 24 October 2026

सार

Kal Ka Panchang: 24 अक्टूबर, शनिवार को बुध ग्रह वक्री हो जाएगा। इस दिन कईं शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे। जानें राहुकाल, शुभ-अशुभ मुहूर्त, दिशा शूल, सूर्योदय-सूर्यास्त, चंद्रोदय और दिनभर के पंचांग की पूरी जानकारी।

Kal Ke shubh muhurat: 24 अक्टूबर, शनिवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि का संयोग रहेगा। इस दिन बुध ग्रह तुला राशि में वक्री होंगे। यानी बुध की चाल उल्टी हो जाएगी। शनिवार को व्याघात, हर्षण, धूम्र और प्रजापति नाम के चार योग भी बनेंगे। दिन में राहुकाल करीब 1 घंटे 25 मिनट तक रहेगा। ऐसे में शुभ काम करने से पहले राहुकाल और दूसरे मुहूर्त जरूर देख लें। आगे जानिए 24 अक्टूबर का पंचांग, शुभ-अशुभ समय, दिशा शूल और ग्रहों की स्थिति।

Kal Ka Rashifal 24 October 2026: वक्री बुध बिगाड़ेगा काम, 4 राशियों की बढ़ेंगी टेंशन-हो सकता है बड़ा नुकसान

24 अक्टूबर 2026 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को बुध तुला राशि में वक्री चाल चलेंगे। इस दिन सूर्य और शुक्र तुला राशि में रहेंगे। मंगल और गुरु कर्क राशि में स्थित होंगे। वहीं शनि और चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे, जबकि केतु सिंह राशि में स्थित रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शनि और चंद्रमा की इस स्थिति को विष योग से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2026: लक्ष्मी नारायण योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, एक्सट्रा इनकम, प्रॉपर्टी और प्रमोशन के योग

शनिवार को किस दिशा में यात्रा करने से बचें?

दिशा शूल की मान्यता के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं माना जाता। अगर किसी जरूरी काम से इस दिशा में जाना पड़े, तो परंपरा के अनुसार अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकल सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से यात्रा में आने वाली बाधाओं से बचाव होता है।

ये भी पढ़ें-
Budh Vakri 2026: 14 नवंबर तक 4 राशियां सावधान, वक्री बुध बढ़ाएगा मुश्किलें, धन-सेहत की हानि, गलत फैसले पड़ेंगे भारी

24 अक्टूबर 2026 को राहुकाल कब रहेगा?

शनिवार को राहुकाल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष में राहुकाल को शुभ कामों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता। इसलिए इस समय कोई नया या मांगलिक काम शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है।

24 अक्टूबर 2026 का पंचांग

विक्रम संवत: 2083
मास: आश्विन
पक्ष: शुक्ल
दिन: शनिवार
ऋतु: शरद
तिथि: त्रयोदशी और चतुर्दशी
नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण: तैतिल और गर
सूर्योदय: सुबह 6:31 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:50 बजे
चंद्रोदय: शाम 4:31 बजे
चंद्रास्त: 25 अक्टूबर, सुबह 5:22 बजे

24 अक्टूबर 2026 के शुभ मुहूर्त

शनिवार को शुभ कामों के लिए ये समय बताए गए हैं:
सुबह 7:56 बजे से 9:21 बजे तक
दोपहर 11:48 बजे से 12:33 बजे तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:11 बजे से 1:35 बजे तक
दोपहर 3:00 बजे से 4:25 बजे तक

24 अक्टूबर 2026 के अशुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, दिन में इन समयों को अशुभ माना गया है:
यमगंड: दोपहर 1:35 बजे से 3:00 बजे तक
गुलिक काल: सुबह 6:31 बजे से 7:56 बजे तक
दुर्मुहूर्त: सुबह 8:02 बजे से 8:47 बजे तक
वर्ज्य: सुबह 6:27 बजे से 8:01 बजे तक


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Karwa Chauth 2026: लक्ष्मी नारायण योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, एक्सट्रा इनकम, प्रॉपर्टी और प्रमोशन के योग
Kal Ka Rashifal 24 October 2026: वक्री बुध बिगाड़ेगा काम, 4 राशियों की बढ़ेंगी टेंशन-हो सकता है बड़ा नुकसान