Aaj Ka Panchang 5 February 2026: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी आज, शुक्र बदलेगा राशि, जानें मुहूर्त

Published : Feb 05, 2026, 05:10 AM IST
Aaj Ka Panchang 5 February 2026

सार

5 February 2026 Ka Panchang: 5 फरवरी, गुरुवार को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन मातंग, राक्षस, सुकर्मा और धृति नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेगा। आगे जानिए दिन भर के शुभ मुहूर्त की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 5 फरवरी 2026, गुरुवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा, दिसे द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी भी कहते हैं। इस व्रत में भगवान श्रीगणेश के साथ-साथ चंद्रमा की पूजा भी की जाती है। गुरुवार को मातंग, राक्षस, सुकर्मा और धृति नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। ग्रहों की स्थिति में इस दिन कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानिए इस दिन किस दिशा में यात्रा न करें, साथ ही शुभ मुहूर्त की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Lucky Date of Birth: इन तारीखों में जन्मे लोगों के पास खुद आता है पैसा, जानें कौन हैं वो?

5 फरवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को शुक्र ग्रह मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही राहु और बुध स्थित है। इस तरह कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, सूर्य और मंगल मकर राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा। 

ये भी पढ़ें-
Holika Dahan 2026 Date: 2 को भद्रा, 3 मार्च को चंद्र ग्रहण, कब करें होलिका दहन?

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (5 February 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर -4 मिनिट से 03 बजकर 26 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

5 फरवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:09 AM
सूर्यास्त - 6:12 PM
चन्द्रोदय - Feb 05 9:39 PM
चन्द्रास्त - Feb 06 9:42 AM

5 फरवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (5 February 2026 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 11:17 से दोपहर 12:40 तक
दोपहर 12:18 से 01:02 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:40 से 02:03 तक
दोपहर 02:03 से 03:26 तक
शाम 06:12 से 07:49 तक

5 फरवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:09 AM – 8:31 AM
कुलिक - 9:54 AM – 11:17 AM
दुर्मुहूर्त - 10:50 AM – 11:34 AM और 03:15 PM – 03:59 PM
वर्ज्यम् - 05:37 AM – 07:16 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 05 Feb (5 फरवरी का राशिफल): शुक्र के राशि बदलने से 3 राशियों को होगा धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल
फरवरी में 3 राशि वालों को रहना होगा अलर्ट, आ सकती हैं आर्थिक-स्वास्थ्य समस्याएं