- Home
- Astrology
- Lucky Date of Birth: इन तारीखों में जन्मे लोगों के पास खुद आता है पैसा, जानें कौन हैं वो?
Lucky Date of Birth: इन तारीखों में जन्मे लोगों के पास खुद आता है पैसा, जानें कौन हैं वो?
कुछ लोग पैसा कमाने के लिए जिंदगी भर मेहनत करते हैं, तो कुछ लोगों के पास पैसा खुद चलकर आता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, यह सिर्फ मेहनत या किस्मत का खेल नहीं, बल्कि आपकी जन्मतिथि का भी असर होता है। आइए जानते हैं…।

जन्म तिथि ज्योतिष
ज्योतिष और अंक शास्त्र के अनुसार, जन्म की तारीख सिर्फ हमारे स्वभाव को ही नहीं, बल्कि यह भी तय करती है कि हमारे पास पैसा कैसे आएगा और कैसे टिकेगा। ज्योतिषियों का कहना है कि कुछ खास तारीखों में जन्मे लोगों को पैसे के पीछे ज्यादा भागने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि सही समय पर सही मौके खुद उन्हें ढूंढ लेते हैं। तो चलिए, जानते हैं कि वे लकी तारीखें कौन-सी हैं।
1 तारीख को जन्मे लोग
अंक ज्योतिष के अनुसार, 1, 5 और 6 तारीख को जन्मे लोगों में स्वाभाविक रूप से लीडरशिप क्वालिटी, अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स और आकर्षक पर्सनैलिटी होती है। 1 तारीख को जन्मे लोग सूर्य से प्रभावित होते हैं। इनकी निर्णय लेने की क्षमता बहुत मजबूत होती है, जिस वजह से इन्हें बिजनेस, मैनेजमेंट और सरकारी क्षेत्रों में पैसे कमाने के ज्यादा मौके मिलते हैं। ये पैसे के पीछे नहीं भागते, बल्कि इनकी सोच और आत्मविश्वास ही धन को अपनी ओर खींचता है।
5 तारीख को जन्मे लोग
किसी भी महीने की 5 तारीख को जन्मे लोग बुध ग्रह से प्रभावित होते हैं। ये बहुत फुर्तीले और बुद्धिमान होते हैं, साथ ही इनकी बातचीत का तरीका भी शानदार होता है। इन्हें मार्केटिंग, सेल्स, मीडिया और ट्रेडिंग जैसे क्षेत्रों में अचानक लाभ होने की ज्यादा संभावना होती है। ज्योतिषियों के अनुसार, इन्हें एक बार में बड़ी रकम मिलने के बजाय, लगातार छोटे-छोटे मौके मिलते रहते हैं।
6 तारीख को जन्मे लोग
अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने की 6 तारीख को जन्मे लोग शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं। ये सुख-सुविधाओं और लग्जरी लाइफ की ओर आकर्षित होते हैं। फैशन, रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और कला जैसे क्षेत्रों में इनकी किस्मत चमकती है। सबसे खास बात यह है कि ये पैसे को संभालना जानते हैं। सही लोग और सही रिश्ते ही इनके लिए कमाई के रास्ते खोलते हैं।
8 तारीख को जन्मे लोग
इसी तरह, किसी भी महीने की 8 तारीख को जन्मे लोग शनि से प्रभावित होते हैं। इनके जीवन में शुरुआत में भले ही मुश्किलें और देरी हो, लेकिन एक समय के बाद पैसा लगातार आने लगता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 8 तारीख को जन्मे लोग पैसे के लिए भले ही ज्यादा मेहनत करते हैं, लेकिन एक बार किस्मत साथ दे दे, तो इनकी दौलत लंबे समय तक टिकती है।