Aaj Ka Panchang 9 April 2026: आज कौन-सी तिथि-नक्षत्र? एक क्लिक से जानें शुभ मुहूर्त की डिटेल

Published : Apr 09, 2026, 05:20 AM IST
Aaj Ka Panchang 9 April 2026

सार

Today Panchang: 9 अप्रैल, गुरुवार को सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सूर्यदेव की पूजा करना शुभ रहेगा। ग्रहों की स्थिति में इस दिन कोई परिवर्तन नहीं होगा। 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। जानें इस दिन पूजा के कितने शुभ मुहूर्त हैं और किस दिशा में यात्रा न करें?

Aaj Ke Shubh Muhurat: 9 अप्रैल 2026, गुरुवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। सप्तमी तिथि के देवता भगवान सूर्यदेव हैं। इसलिए इस तिथि पर इनकी पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए और जल से अर्घ्य भी देन चाहिए। गुरुवार को परिघ, शिव, धूम्र और प्रजापति नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 9 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Shani Uday 2026: शनि के उदय होने से बचेगा बवाल, 5 राशि वाले रहें अलर्ट-आने वाली है मुसीबत

9 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को चंद्रमा धनु राशि में, मंगल, केतु सिंह राशि में, सूर्य और शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में, राहु और बुध कुंभ राशि में रहेंगे। यानी ग्रहों की स्थिति पहले जैसी ही रहेगी, इसमें कोई परिवर्तन नहीं होगा।

ये भी पढ़ें-
Vivah Muhurat 2026: अगले 4 महीनों में विवाह के 36 शुभ मुहूर्त, 16 जुलाई से लगेगा शादियों पर ब्रेक

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (9 April 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को भूलकर भी कभी दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। ऐसा करने से यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है।

राहुकाल 9 अप्रैल 2026 टाइमिंग

9 अप्रैल, गुरुवार को राहुकाल दोपहर 02 बजकर 01 मिनिट से शुरू होगा जो 03 बजकर 34 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान न यात्रा करने से बचना चाहिए और कोई भी शुभ काम भी न करें।

9 अप्रैल 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:15 AM
सूर्यास्त - 6:41 PM
चन्द्रोदय - Apr 09 12:27 AM
चन्द्रास्त - Apr 10 11:59 AM

9 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 10:55 से दोपहर 12:28 तक
दोपहर 12:03 से 12:53 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:28 से 02:01 तक
दोपहर 02:01 से 03:34 तक

9 अप्रैल 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 6:15 AM – 7:48 AM
कुलिक - 9:22 AM – 10:55 AM
दुर्मुहूर्त - 10:24 AM – 11:13 AM और 03:22 PM – 04:12 PM
वर्ज्यम् - 06:59 AM – 08:47 AM और 07:28 PM – 09:15 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Aries Horoscope Today। मेष राशिफल 9 अप्रैल 2026: बिजनेस में धन लाभ-बनेंगे नए प्रेम संबंध
9 अप्रैल 2026 का राशिफल: गुरुवार को 4 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, पढ़ें Aaj Ka Rashifal