MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Shani Uday 2026: शनि के उदय होने से बचेगा बवाल, 5 राशि वाले रहें अलर्ट-आने वाली है मुसीबत

Shani Uday 2026: शनि के उदय होने से बचेगा बवाल, 5 राशि वाले रहें अलर्ट-आने वाली है मुसीबत

April 2026 Mai Shani Kab Hoga Uday: शनि ग्रह इस समय अस्त है। 23 अप्रैल को ये ग्रह मीन राशि में उदय हो जाएगा। ऐसा होने से 5 राशि वालों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन राशि वालों के जीवन में नईं टेंशन आ सकती है।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Apr 07 2026, 03:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
शनि उदय 2026 का राशिफल
Image Credit : ChatGPT

शनि उदय 2026 का राशिफल

Shani Uday Rashifal 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। इसलिए ये सूर्य की एक परिक्रमा लगभग 28 सालों में पूरी करती है। शनि ग्रह समय-समय पर उदय व अस्त भी होता है। शनि के अस्त-उदय होने का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर होता है। वर्तमान में शनि मीन राशि में अस्त है। 23 अप्रैल को शनि इसी राशि में उदय होगा। शनि के उदय होने से 5 राशि वालों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं वो 5 राशियां…


ये भी पढ़ें-
Vivah Muhurat 2026: अगले 4 महीनों में विवाह के 36 शुभ मुहूर्त, 16 जुलाई से लगेगा शादियों पर ब्रेक

26
मेष वाले रहें सावधान
Image Credit : Getty

मेष वाले रहें सावधान

इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण है। इसलिए इस राशि के लोगों को बहुत ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। इनके साथ कोई घटना-दुर्घटना हो सकती है। दूसरों की बातों में आकर ये कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। धन हानि के संकेत भी मिल रहे हैं। संतान से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।

ये भी पढ़ें-
Ekadashi In April 2026: अप्रैल में कब है वरुथिनी और मोहिनी एकादशी? नोट करें डेट

36
सिंह वालों को होगा नुकसान
Image Credit : Getty

सिंह वालों को होगा नुकसान

इस राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। इस राशि के लोगों के बनते काम बिगड़ सकते हैं साथ ही कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है। अगर ये नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो फिलहाल इस विचार को त्याग दें। पैसों की तंगी बनी रहेगी। ना चाहते हुए भी नौकरी में कुछ काम करने पड़ेंगे।

46
धनु वालों को मिलेगी बुरी खबर
Image Credit : Getty

धनु वालों को मिलेगी बुरी खबर

इस राशि पर भी शनि की ढैय्या का प्रभाव है। इस राशि लोगों को कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी। जो भी लोग यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं वो अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। यात्रा के दौरान सामान गुम या चोरी होने की संभावना है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें।

56
कुंभ वालों की बढ़ेगी टेंशन
Image Credit : Getty

कुंभ वालों की बढ़ेगी टेंशन

इस राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण है, इसलिए इन लोगों की टेंशन अचानक बढ़ सकती है। पैसों के मामले में सावधानी बरतें। किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। नौकरी-बिजनेस में परेशानी की स्थिति बनेगी। दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से बचें।

66
मीन वाले न करें इन्वेस्टमेंट
Image Credit : Getty

मीन वाले न करें इन्वेस्टमेंट

इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण है। ये लोग भूलकर भी कहीं पैसों का इनवेस्टमेंट न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर की गई लापरवाही बाद में परेशानी का कारण बन सकती है। माता-पिता की सेहत को लेकर दौड़-भाग करनी पड़ सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Vivah Muhurat 2026: अगले 4 महीनों में विवाह के 36 शुभ मुहूर्त, 16 जुलाई से लगेगा शादियों पर ब्रेक
Recommended image2
कुंभ राशिफल 7 अप्रैल 2026: करियर में व्यस्तता, लव लाइफ में खुशखबरी, पढ़ें Aquarius Horoscope Today
Recommended image3
Aaj Ka Panchang 7 April 2026: चंद्रमा बदलेगा राशि, किस दिशा में यात्रा करने से बचें? जानें राहुकाल का समय
Recommended image4
7 अप्रैल 2026 का राशिफल: चंद्रमा के शुभ फल से 4 राशि वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, पढ़ें Aaj Ka Rashifal
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved