Astrology Yogas: लगातार 3 अशुभ योग दे रहे बड़ी अनहोनी का संकेत, हो सकती है जान-माल की हानि

Published : Feb 09, 2026, 04:16 PM IST

dangerous yog in astrology: फरवरी और मार्च में लगातार 3 बड़े अशुभ योग बन रहे हैं। जिसे विद्वान किसी बड़ी अनहोनी का संकेत मान रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में जान-माल की हानि हो सकती है। आगे जानिए कब-कब बनेंगे ये अशुभ योग। 

PREV
15
कौन-से अशुभ योग बन सकते हैं दुर्घटना का कारण?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के शुभ-अशुभ योगों का असर देश-दुनिया पर जरूर पड़ता है। फरवरी और मार्च 2026 में एक के बाद एक तीन अशुभ योग लगातार बनेंगे, जिसके चलते कोई बड़ी अनहोनी घटना हो सकती है जिसमें बड़ी संख्या में जान-माल का नुकसान भी संभव है। इन अशुभ योगों का असर पूरी देश-दुनिया पर देखने को मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए इन अशुभ योगों और इनके प्रभाव के बारे में…


ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: सूर्य-राहु बनाएंगे ग्रहण योग, 4 राशि वालों हो जाएं सावधान-शुरू होंगे बुरे दिन

25
सूर्य-राहु बनाएंगे ग्रहण योग

वर्तमान में राहु कुंभ राशि में स्थित है। 13 फरवरी को इस राशि में सूर्य भी प्रवेश कर जाएगा। सूर्य और राहु एक-दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं। राहु और सूर्य के साथ होने से कुंभ राशि में ग्रहण योग बनेगा।  कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव है। इस तरह शनि के घर में राहु और सूर्य का ग्रहण योग बहुत अशुभ फल देने वाला रहेगा। ये अशुभ योग किसी दुर्घटना का संकेत दे रहा है।

ये भी पढ़ें-
शिवरात्रि पर मंगल-बुध-चंद्र का गोचर, 3 राशियों को होगा बंपर लाभ!

35
मंगल-सूर्य-राहु होंगे आमने-सामने

23 फरवरी को मंगल भी मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगा। जहां पहले से सूर्य और राहु स्थित है। मंगल का स्वभाव बहुत ही उग्र है। ये अग्नि तत्व का ग्रह है। राहु के साथ इसका होना अंगारक योग का निर्माण करता है। अंगारक योग के चलते कोई बड़ी घटना-दुर्घटना देश-दुनिया में हो सकती है। ऐसा ज्योतिषियों का कहना है।

45
15 दिन में 2 ग्रहण भी अशुभ

17 फरवरी को साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण होगा। इसके कुछ दिनों बाद यानी 3 मार्च को चंद्र ग्रहण भी होगा। मात्र 15 दिनों में 2 ग्रहण का होना भी अनहोनी की ओर ईशारा कर रहा है। सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन चंद्र ग्रहण थोड़ी देर के लिए हमारे देश में भी देखा जा सकेगा।

55
कैसा होगा देश-दुनिया पर असर?

एक के बाद एक तीन अशुभ योगों के चलते देश-दुनिया में कोई बड़ी वायु दुर्घटना, आगजनी या आतंकवादी घटना हो सकती है। पड़ोसी देशों में तनाव बढ़ सकता है। राजनीतिक उथल-पुथल होने के योग भी बनेंगे। किसी बड़े राजनेता की हानि भी संभव है। प्राकृतिक आपदा भी इस दौरान आ सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Photos on

Recommended Stories