Budhaditya Rajyog 2026: सूर्य-बुध बनाएंगे राजयोग, 15 जून से 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Published : Jun 12, 2026, 03:13 PM IST
Budhaditya Rajyog Rashifal 2026

सार

Budhaditya Rajyog June 2026: बुधादित्य राजयोग जून 2026 में कब बन रहा है? बुधादित्य राजयोग किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा शुभ रहेगा? क्या बुधादित्य राजयोग से नौकरी और बिजनेस में सफलता मिल सकती है?

Budhaditya Rajyog Rashifal 2026: सूर्य को सौर मंडल का राजा कहा जाता है। ये ग्रह अलग-अलग ग्रहों के साथ मिलकर कईं शुभ योग बनाता है, बुधादित्य योग भी इनमें से एक है। ज्योतिषियों के अनुसार जब सूर्य और बुध एक ही राशि में होते हैं तब बुधादित्य योग बनता है। 15 जून को ये राजयोग बनने जा रहा है क्योंकि इस दिन सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेगा और बुध यहां पहले से स्थित है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार बुधादित्य योग का सबसे ज्यादा फायदा 4 राशियों को होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

ये भी पढ़ें-
Name Astrology: नाम की स्पेलिंग में एक से ज्यादा 'A' वाले लोग लकी होते हैं या अनलकी?

मिथुन वालों को होगा धन लाभ

बुधादित्य राजयोग का सबसे अधिक लाभ मिथुन राशि के लोगों को मिलेगा। इन लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। इनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में भी वृद्धि होगी जिसका फायदा इन्हें नौकरी और बिजनेस में मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Somvati Amavasya 2026: सूर्य जैसी चमकेंगी 5 राशियां, सोमवती अमावस्या पर बड़े धन लाभ का योग

सिंह वालों की चमकेगी किस्मत

इस राशि का स्वामी सूर्य है इसलिए बुधादित्य योग का शुभ प्रभाव इस राशि के लोगों को भी होगा। इनकी इनकम के दूसरे सोर्स भी बन सकते हैं। पहले किए गए इन्वेस्मेंट का फायदा भी इस समय हो सकता है। मित्रों और प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या वालों को मिलेगा प्रमोशन

इस राशि के स्वामी बुध देव हैं। इसलिए इस राशिक के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, साथ ही बिनजेस में भी बड़ा फायदा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म के कामों में रूचि रहेगी। सेहत में पहले से लाभ दिखेगा।

तुला वालों को मिलेगी सफलता

इस राशि के लोगों को बुधादित्य राजयोग के चलते कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और करियर से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के भी अच्छे अवसर बन सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Mobile Vastu Tips: मोबाइल से जुड़ी 5 आदतें बढ़ाती हैं बैड लक, आज ही छोड़ दें
Vyatipata Yoga: सूर्य-चंद्रमा का बन रहा है व्यतिपात योग, इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत