Somvati Amavasya 2026 Rashifal 15 जून की सोमवती अमावस्या पर कौन-सी राशियां रहेंगी सबसे भाग्यशाली? सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश का किन राशियों को मिलेगा लाभ? सोमवती अमावस्या पर किन राशि वालों के करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं?
Somvati Amavasya 2026: हिंदू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व माना गया है। जब अमावस्या तिथि सोमवार के दिन पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। वर्ष 2026 में 15 जून को सोमवती अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। साथ ही इस दिन चंद्रमा, गुरु-शुक्र और चंद्रमा की स्थिति भी शुभ फल देने वाली रहेगी। ग्रहों के इस इस शुभ स्थिति का फायदा 5 राशि वालों को होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Shani Vakri 2026: शनि चलेगा उल्टी चाल, 4 राशियों के होंगे बुरे हाल-सेहत और संतान से रहेंगे परेशान

वृषभ राशि
सोमवती अमावस्या इस राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में राहत लेकर आ सकती है। रुके हुए कार्यों में गति आने के संकेत हैं। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। अगर ये नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए भी समय उत्तम फल देने वाला रहेगा। सेहत में सुधार होगा।
ये भी पढ़ें-
करियर में नहीं मिल रही सफलता? ये 4 रत्न बदल सकते हैं किस्मत
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और पुराने प्रयासों का पॉजिटिव परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील संभव है। संतान से सुख मिलने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
इस राशि का स्वामी ही सूर्य है इसलिए इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग मिलने से लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग बनेंगे।
तुला राशि
इस राशि के लोगों को धन लाभ और निवेश से जुड़े मामलों में सफलता के संकेत हैं। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। इस राशि के लोग नया र्स्टाटअप शुरू कर सकते हैं। अगर कोई बीमारी लंबे समय से परेशान कर रही है तो उसमें राहत मिलेगी।
मकर राशि
अगर मन में कोई इच्छा लंबे समय से अटकी है तो वह आज पूरी हो सकती है। वर्क प्लेस में उपलब्धियां मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोग अपने टारगेट समय पर पूरे रहने में सफल रहेंगे। पड़ोसियों से संबंध मधुर होंगे। सेहत भी पहले से काफी अच्छी रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
