करियर में नहीं मिल रही सफलता? ये 4 रत्न बदल सकते हैं किस्मत

Published : Jun 07, 2026, 02:21 PM IST
Gemstones for Career Success

सार

Astrology Career Remedies: करियर में सफलता के लिए कौन सा रत्न पहनना चाहिए? प्रमोशन के लिए कौन-सा रत्न सबसे शुभ माना जाता है? क्या बिना कुंडली दिखाए कोई रत्न पहनना चाहिए?

Gemstones for Career Success: कुछ लोगों को मेहनत के बाद भी करियर में सफलती नहीं मिल पाती। इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष रत्न पहनने से करियर में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं और व्यक्ति जल्दी ही सफलता के शिखर तक पहुंच सकता है। इन रत्नों के बारे में पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह जरूर लेना चाहिए। आगे जानिए ऐसे ही 4 रत्नों के बारे में…

ये भी पढ़ें-
पन्ना पहनने के बाद दिखें ये 5 संकेत, समझें शुरू हो गए अच्छे दिन

पन्ना दिलाता है करियर में सफलता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पन्ना बुध ग्रह का रत्न है। बुध को बुद्धि, वाणी और व्यापार से जोड़कर देखा जाता है। जो लोग मार्केटिंग, मीडिया, लेखन, शिक्षा, वकालत या बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए ये रत्न बहुत भाग्यशाली माना जाता है। यह व्यक्ति के सोचने-समझने की क्षमता को बेहतर बनाता है, जिससे उसे सफलता मिलती है।

ये भी पढ़ें-
फिरोजा रत्न का रंग बदलना शुभ संकेत या खतरे की घंटी? भूलकर न करें ये 5 गलतियां

पुखराज में मिलता है प्रमोशन

पुखराज गुरु ग्रह का रत्न है। ज्योतिष में इस रत्न को ज्ञान, भाग्य और सफलता का प्रतीक माना गया है। जो लोग नौकरी में प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें ये रत्न जरूर पहनना चाहिए। इसके अलावा शिक्षा, ज्योतिष, धर्म-कर्म में रुचि रखने वालों के लिए भी ये रत्न बहुत फायदेमंद है। इसे पहनने से व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

माणिक्य देता है नेतृत्व क्षमता

माणिक्य सूर्य ग्रह का रत्न है। जिन लोगों को अपनी फील्ड में सफलता नहीं मिल पा रही या नेतृत्व करने में कठिनाई महसूस हो रही हो, उनके लिए माणिक्य बहुत लाभकारी माना जाता है। सरकारी नौकरी और हायर मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को ये रत्न बहुत जल्दी सूट हो जाता है।

मूंगा बढ़ाता है साहस और ऊर्जा

मूंगा मंगल ग्रह का रत्न है। यह साहस और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाता है। बिजनेस, तकनीकी क्षेत्र, सेना, पुलिस और इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों के लिए ये रत्न बहुत शुभ माना गया है। इन क्षेत्रों में अगर सफलता चाहिए तो मूंगा रत्न पहन सकते हैं।

इन बातों का रखें खास ध्यान

किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी को अपनी कुंडली जरूर दिखाएं। हर रत्न हर व्यक्ति के लिए उपयुक्त नहीं होता। इसलिए ज्योतिषी सलाह के बाद ही रत्न धारण करना चाहिए, ताकि उसका पॉजिटिव रिजल्ट प्राप्त हो सके।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

मंगल के राशि बदलने से 5 राशियों का होगा ‘अमंगल’, पैसा-पद और प्रमोशन खतरे में
Numerology: डेट ऑफ बर्थ से जानें आपकी किस्मत में पैसा है या नहीं?