Chandra Grahan Rashi Prabhav: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को होगा। इस ग्रहण का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। जानें आपकी राशि पर ये चंद्र ग्रहण क्या असर डालेगा?
Chandra Grahan Rashi Effect In Hindi: ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहण का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में होता है। 3 मार्च को साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसलिए यहां इसके सूतक आदि सभी नियम मान्य होंगे। इस चंद्र ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए चंद्र ग्रहण का राशिफल…
चंद्र ग्रहण के प्रभाव के चलते इस राशि के लोग को कुछ मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान के व्यवहार के कारण चिंता रहेगी। नई संपत्ति खरीदने के योग बन सकती है। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है, खान-पान पर नियंत्रण रखें।
इस राशि के लोग माता की सेहत को लेकर चिंता में रहेंगे। अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। बिजनेस में अच्छा परिणाम मिलेगा। खेती-किसानी के कामों में विशेष सावधानी बरतें। नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
413
मिथुन राशि
इस राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ फल देने वाला रहेगा। इनके अगर कोई जरूरी काम अटके हुए हैं तो वह फिर से शुरू हो सकते हैं। इनका मन धर्म-कर्म के कामों में लगा रहेगा। वर्क प्लेस पर बड़ा पद मिल सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
513
कर्क राशि
इस राशि के लोगों को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वर्क प्लेस पर किसी से विवाद की संभावना है। किसी से भी अपशब्दों का उपयोग न करें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। बिजनेस के लिए समय अपेक्षाकृत फिर भी ठीक रहेगा।
613
सिंह राशि
ये चंद्र ग्रहण इसी राशि में होने जा रहा है, इसलिए इन लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। कोई भी बड़ा निर्णय लेने में चूक हो सकती है। विचारों में अस्थितिरता रहेगी। लाइफ पार्टनर से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
713
कन्या राशि
इस राशि के लोगों को ना चाहते हुए भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा। की गई मेहनत का उचित परिणाम न मिलने से मन अशांत रहेगा। लव लाइफ पहले से कलहपूर्ण हो सकती है। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। खर्च बढ़ सकता है।
813
तुला राशि
इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। विवादित मामले इनका पक्ष में आ सकता है। सामाजिक स्तर में वृद्धि और सुधार होगा। लव लाइफ से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। दोस्तों पर अधिक विश्वास न करें नहीं तो धोखा हो सकता है।
913
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगो को अपने कार्यक्षेत्र में टेक्नीकल समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पिता से किसी बात पर नोंक-झोंक संभव है, लेकिन उनकी बात की अवज्ञा न करें। फैमिली बिजनेस में परिवर्तन की स्थिति बन रही है। संतान से सुख मिलेगा।
1013
धनु राशि
इस राशि के लोग जिसे भी सलाह देंगे, उसे फायदा होगा। धर्म-कर्म में विशेष रूचि रहेगी। यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आध्यात्मिकता की ओर अधिक रूझान रहेगा। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।
1113
मकर राशि
इस राशि के लोगों पर चंद्र ग्रहण का अष्टम दृष्टि रहेगी, जिसके कारण इन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। पुराने रोग परेशान करेंगे। वाहन और मशीनरी का उपयोग सावधानी से करें। षड़यंत्र का शिकार हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा।
1213
कुंभ राशि
इस राशि के लोगों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी। विरोधी चाहकर भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। दांपत्य जीवन में मतभेद की स्थिति बन सकीत है। नौकरी में अधिकारी आपका सहयोग करेंगे।
1313
मीन राशि
इस राशि के लोग चंद्र ग्रहण के प्रभाव के कारण गुस्सैल और चिढ़चिढ़े हो सकते हैं। कोई इनकी इमेज को खराब करने की कोशिश कर सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। पेट के रोग परेशान करेंगे।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.