
Aaj Ke Shubh Muhurat: 28 फरवरी 2026, शनिवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन नृसिंह द्वादशी और गोविंद द्वादशी का पर्व मनाया जाएगा। इन दोनों पर्व का अलग-अलग महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। शनिवार को सौभाग्य, शोभन. छत्र, मित्र और त्रिपुष्कर नाम के 5 शुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 28 फरवरी के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की जानकारी…
ये भी पढ़ें-
Holi 2026 Lucky Rashiyan: 2 राजयोग में मनेगी होली, 4 राशि वालों को होगा डबल फायदा-लगेगी लॉटरी
शनिवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। सभी ग्रह यथावत स्थिति में रहेंगे। इस दिन चंद्रमा कर्क राशि में, मंगल, राहु, सूर्य, बुध और शुक्र कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Holi Ke Upay: दुर्भाग्य से परेशान हैं? होलिका दहन की रात करें इन 10 में से किसी 1 मंत्र का जाप
दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर पूर्व दिशा में यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इससे आपकी परेशानी कुछ कम हो सकती है।
28 फरवरी, शनिवार को राहुकाल सुबह 09 बजकर 46 मिनिट से शुरू होगा जो 11 बजकर 12 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से उसका अच्छा फल नहीं मिलता।
विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:53 AM
सूर्यास्त - 6:25 PM
चन्द्रोदय - Feb 28 3:28 PM
चन्द्रास्त - Mar 01 5:16 AM
सुबह 08:19 से 09:46 तक
दोपहर 12:16 से 01:02 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:39 से 02:05 तक
दोपहर 03:32 से 04:59 तक
यम गण्ड - 2:05 PM – 3:32 PM
कुलिक - 6:53 AM – 8:19 AM
दुर्मुहूर्त - 08:25 AM – 09:11 AM
वर्ज्यम् - 05:15 PM – 06:47 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।