Aaj Ka Rashifal In Hindi: 3 जून 2026 को कौन-सा ग्रह राशि बदलेगा? इस दिन कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे? 3 जून का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किनके लिए अशुभ?
3 June 2026 Ka Rashifal: 3 जून 2026 बुधवार को ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस दिन शुभ, शुक्ल, श्रीवत्स और वज्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इनका असर सभी राशि के लोगों पर देखने को मिलेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
आज नौकरी में अधिकारियों से बहस से बचें। किसी पुराने विवाद के दोबारा सामने आने की संभावना है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। लंबे समय से अटका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से राहत मिलेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने में देरी हो सकती है।
सेहत के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। विरोधियों को हल्के में न लें। घर की साफ-सफाई और व्यवस्था में समय बीतेगा। बच्चों की भावनाओं और समस्याओं को समझने का प्रयास करें। पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंध और मजबूत हो सकते हैं।
413
मिथुन राशिफल 3 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को प्रशंसा और सम्मान मिल सकता है। साझेदारी में किए गए कार्य लाभदायक रहेंगे। परिवार में विवाह संबंधी चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत बने रहेंगे।
513
कर्क राशिफल 3 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाए रखना होगा। घर के बुजुर्गों की सलाह मानने से लाभ होगा। बेवजह की बातों में समय न गंवाएं। रहस्यमयी विषयों के प्रति रुचि बढ़ सकती है। विरोधियों से संबंध सामान्य रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी।
613
सिंह राशिफल 3 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छोटी-मोटी परेशानियों को दिल पर न लें। विद्यार्थी नई चीजें सीखने के लिए उत्साहित रहेंगे। आपकी सलाह दूसरों के लिए लाभकारी साबित होगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।
713
कन्या राशिफल 3 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आपको अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। मित्रों का घर पर आगमन हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार में नए प्रयोग सफल हो सकते हैं। परोपकार और सामाजिक कार्यों में धन खर्च होगा।
813
तुला राशिफल 3 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी या उच्च पद मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक और यादगार समय बिताएंगे। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।
913
वृश्चिक राशिफल 3 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। संपत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। मित्रों और शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। परिवार के लोगों के साथ संवाद बनाए रखें। उन्नति के मौके मिलेंगे।
1013
धनु राशिफल 3 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिल सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मनचाहा कार्य पूरा होने से संतोष मिलेगा। व्यापार में विस्तार और लाभ की संभावना है।
1113
मकर राशिफल 3 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
योजनाओं के अनुसार कार्य पूरे न होने से निराशा हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लग सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। दवाइयों और उपचार पर खर्च बढ़ सकता है। क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें। दिन ठीक नहीं है।
1213
कुंभ राशिफल 3 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
कार्यक्षेत्र में काम का दबाव ज्यादा रहेगा। कला और संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। आय की स्थिति मजबूत बनी रहेगी। परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होती जाएंगी। पुराने मित्रों से आर्थिक या व्यावसायिक सहयोग मिल सकता है।
1313
मीन राशिफल 3 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। वैवाहिक जीवन की परेशानियां कम होंगी। कार्य करने के तरीके में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। संतान पर नजर रखें।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.