Kal Ka Panchang 4 November 2026: जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ योग मुहूर्त और राहुकाल, किस दिशा में यात्रा न करें?

Published : Nov 03, 2026, 03:05 PM IST
4 November 2026 Panchang

सार

4 November 2026 Panchang: 4 नवंबर, बुधवार को कई शुभ और अशुभ योगों का मेल रहेगा। इस दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि भी शुरू होगी, हालांकि एकादशी का व्रत इस दिन नहीं रखा जाएगा।

4 November 2026 Shubh Muhurat: 4 नवंबर 2026, बुधवार को सुबह 11 बजे तक कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। इस दिन ग्रहों की स्थिति से इंद्र, वैधृति, सुस्थिर और वर्धमान नाम के 4 योग बनेंगे। सिंह राशि में गुरु, केतु और चंद्रमा की मौजूदगी से एक त्रिग्रही योग बनेगा, जबकि तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र के होने से दूसरा त्रिग्रही संयोग रहेगा। आगे जानिए बुधवार के सभी शुभ-अशुभ समय…

ये भी पढ़ें-
Kal Ka Rashifal: धन लाभ, प्रमोशन और सेहत, किन राशियों से सपने होंगे पूरे? पढ़ें 4 नवंबर 2026 का राशिफल

4 नवंबर 2026 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन सिंह राशि में गुरु, केतु और चंद्रमा एक साथ रहेंगे। वहीं तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति बनी रहेगी। अन्य ग्रहों की स्थिति देखें तो मंगल कर्क राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
Dhanteras 2026: कब है धनतेरस, इस दिन क्या खरीदने से चमकेगी किस्मत? जानें मेष से मीन तक शॉपिंग टिप्स

बुधवार को किस दिशा में यात्रा करने से बचें? (4 November 2026 Disha Shool)

बुधवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए इस दिन उत्तर दिशा की ओर यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर किसी जरूरी काम से इस दिशा में जाना पड़े तो घर से निकलने से पहले तिल या धनिया खाकर निकलें।

4 नवंबर 2026 राहुकाल का समय

बुधवार को राहुकाल दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से लेकर 1 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार राहुकाल में कोई भी नया या शुभ काम शुरू नहीं करना चाहिए।

4 नवंबर 2026 सूर्योदय-चंद्रोदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी और उत्तरा फाल्गुनी
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय- सुबह 6:37 बजे
सूर्यास्त- शाम 5:43 बजे
चंद्रोदय- रात 1:53 बजे (4 नवंबर)
चंद्रास्त- दोपहर 2:38 बजे (4 नवंबर)

4 नवंबर 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 6:37 से 8:00 बजे तक
सुबह 8:00 से 9:24 बजे तक
सुबह 10:47 से दोपहर 12:10 बजे तक
दोपहर 2:56 से शाम 4:19 बजे तक
शाम 4:19 से 5:43 बजे तक

4 नवंबर 2026 के अशुभ समय

इस दिन नीचे दिए गए समय में शुभ काम करने से बचना चाहिए।
यमगण्ड- सुबह 8:00 से 9:24 बजे तक
कुलिक- सुबह 10:47 से दोपहर 12:10 बजे तक
दुर्मुहूर्त- सुबह 11:48 से दोपहर 12:32 बजे तक
वर्ज्य- सुबह 11:27 से दोपहर 1:03 बजे तक


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.
Read more Articles on

Recommended Stories

Kal Ka Rashifal: धन लाभ, प्रमोशन और सेहत, किन राशियों से सपने होंगे पूरे? पढ़ें 4 नवंबर 2026 का राशिफल
Aaj Ka Panchang 3 November 2026: सिंह राशि में बनेगा त्रिग्रही संयोग, कितनी देर रहेगा राहुकाल, जानें दिन भर के मुहूर्त