
13 नवंबर 2026 का राशिफल: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी और पंचमी तिथि का संयोग इस दिन रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से धृति, शूल, सुस्थिर और वर्धमान नाम के 4 योग बनेंगे। खास बात यह है कि शुक्रवार को किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि, ग्रहों की मौजूदा स्थिति और इन योगों का असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई दे सकता है। जानिए मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।
ये भी पढ़ें-
Kal Ka Panchang 13 November 2026: नहाए-खाए और वरद चतुर्थी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त और राहुकाल की डिटेल
आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वर्क प्लेस पर व्यस्तता के कारण परिवार को कम समय दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। खानपान में लापरवाही न करें, क्योंकि गैस और एसिडिटी परेशान कर सकती है। महिलाएं अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें-
Vivah Muhurat 2026: नवंबर और दिसंबर में विवाह की कितनी डेट्स? यहां नोट करें शुभ मुहूर्त
आज आपको कई कामों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी जरूरी जरूरत पर अचानक बड़ा खर्च सामने आ सकता है। अपनी परेशानियों का हल खुद निकालने की कोशिश करें और दूसरों से ज्यादा उम्मीद न रखें। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Mangal Gochar 2026: 4 राशियों पर भारी आने वाले 45 दिन, नौकरी-बिजनेस, प्रॉपर्टी और सेहत सबके लिए खतरा
नया काम शुरू करने या बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए दिन अच्छा रह सकता है। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलने के रास्ते खुलेंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा और परिवार के लोग आपके फैसलों से संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
पिछले कुछ दिनों से चली आ रही परेशानियों में राहत मिल सकती है। किसी उलझे हुए मामले का समाधान निकलने की संभावना है। हालांकि, अपने व्यवहार में स्वार्थ को जगह न दें, वरना करीबी लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। किसी मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।
परिवार का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और तालमेल अच्छा बना रहेगा। वर्क प्लेस पर काम करने के तरीके में बदलाव लाने का विचार कर सकते हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
आज अपनी जिम्मेदारियों को सोच-समझकर स्वीकार करें। जरूरत से ज्यादा काम अपने ऊपर लेने से परेशानी बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में अपेक्षित गति नहीं मिलने से मन थोड़ा परेशान रहेगा। किसी गलत फैसले या काम में शामिल होने से बचें। यात्रा के योग हैं, लेकिन इसमें सावधान रहें।
आपकी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलने वाला है। मनपसंद काम या जिम्मेदारी मिलने से खुशी होगी। परिवार में किसी करीबी रिश्तेदार के आने से रौनक बढ़ सकती है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ बातचीत के जरिए अपने मन की बातें साझा करेंगे।
परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपका समय बीतेगा। अचानक कोई ऐसी स्थिति बन सकती है, जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़े। प्रेम संबंधों में तालमेल बनाए रखने के लिए कुछ बातों पर समझौता करना पड़ेगा। सिरदर्द और बुखार जैसी दिक्कतों को नजरअंदाज न करें।
बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए नए प्लान बना सकते हैं। घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च होने की संभावना है। बच्चों का पढ़ाई में ध्यान देखकर संतुष्टि मिलेगी। अपनी दिनचर्या और जीवनशैली को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
आज आपका मन कामकाज में कम लग सकता है। तनाव के कारण रात में अच्छी नींद लेने में भी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें और बातचीत में अहंकार न दिखाएं। अपनी मेहनत और काबिलियत पर भरोसा बनाए रखें।
कारोबार में अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। घर के कामकाज और व्यवस्था में सुधार होगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको मन की खुशी मिलेगी। पुरानी बीमारी से राहत मिलने के संकेत हैं। हालांकि, राजनीतिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।
समाज में आपके काम और व्यवहार की तारीफ हो सकती है। घर के पुराने और अधूरे काम निपटाने के लिए अच्छा समय है। जीवनसाथी के साथ आपसी विश्वास बढ़ेगा और रिश्ते पहले से मजबूत होंगे। अपनी जरूरी योजनाओं और काम करने के तरीके को हर किसी के साथ साझा न करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।